Friday, October 2News That Matters


हरीश रावत अपनी सीट लालकुआं के खुद स्टार प्रचारक, भाजपा में लगी लाइन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लालकुआं विधानसभा से चुनाव लडऩे के बाद यह सीट अचानक प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार हो गई है। कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता हरीश रावत मैदान में है। लिहाजा भाजपा भी पूरा जोर लगा रही है। अभी तक भाजपा लालकुआं में दो स्टार प्रचारकों को उतार चुकी है। जबकि हरीश रावत अपनी सीट के खुद स्टार प्रचारक है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा है। साथ ही वह कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी भी कर रहे है। इस बार वह लालकुआं विधानसभा से लड़ रहे है। इसी वजह से यह सीट सुर्खियों में आ गई है। हरीश रावत के लालकुआं सीट से लडऩे के बाद भाजपा का संगठन भी लालकुआं में सक्रिय हो गया है। भाजपाई इस सीट को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।

यही कारण है लालकुआं में लगातार भाजपा के स्टार प्रचारक आ रहे है। अभी तक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व भोजपुरी गायक व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी स्टार प्रचारक के रूप में यहां आ चुके है। जबकि कई और स्टार प्रचारकों के साथ प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की वर्चुवल रैलियां भी आयोजित करने की रणनीति है।

 

इधर अगर कांग्रेस पर नजर डालें तो हरीश रावत खुद स्टारक प्रचारक है। वह लालकुआं के साथ प्रदेश की अन्य विधानसभा सीटों में भी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार कर रहे है। भाजपा के स्टार प्रचारकों को देखते हुए पिछले दिनों हरीश रावत ने कहा था कि वह भाजपा के चक्रव्यूह में अभिमन्यु नही अर्जुन है।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते तीर्थ नगरी ऋषिकेश में बढा गंगा का जलस्तर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने से परमार्थ निकेतन घाट,साईं घाट,नाव घाट,शत्रुघ्न घाट सहित त्रिवेणी घाट तक जल ही जल नज़र आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *