Friday, September 4News That Matters


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीवर एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की  

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीवर एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीवर एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर वार्ड 12 में सीवर और पेयजल एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक ठोस व दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव, गंदगी और पानी की कमी जैसी समस्याएं आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक के दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित सीवर और पेयजल संबंधी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।
बैठक में पार्षद नंदनी शर्मा, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान संजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  भाजपा जिन कार्यों को शुरू करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए टनकपुर निकाय क्षेत्र में फिर से कमल खिलाने की अपील की  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *