Saturday, October 24News That Matters



बीजेपी ने हरीश रावत से पूछा लालकुआं में उनका पता , तो हरीश रावत ने बताया अपना एड्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत का कहना है कि वह हमेशा लालकुआं की जनता के मध्य रहेंगे। सोशल मीडिया पर जारी बयान में रावत ने कहा कि भाजपा के मेरे दोस्त मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं और वीडियो वायरल कर भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

वीडियो में रावत ने कहा कि उनके 55 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह लोगों के बीच ना रहे हों। जिस दिन लोगों के दिलों में नहीं रहेंगे, उस दिन राजनीति से अलग हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास स्वाभाविक रूप से लालकुआं क्षेत्र में कुछ बताने के लिए नहीं है, इसलिए वह मेरे घर का पता पूछ रहे हैं। उसके वीडियो वायरल कर रहे हैं। हरीश रावत ने वीडियो में बताया कि वह बरेली रोड में तल्ली हल्द्वानी में एक्सिस बैंक के पास रह रहे हैं। उन्होंने एक नंबर लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र के लिए रखा है, जो 8057862635 है। इस नंबर पर लोग उनसे सीधे बात करने के साथ मैसेज भी कर सकते हैं। किसी कारण वश फोन नहीं उठ पाने पर कॉल बैक करने का आश्वासन दिया है। रावत ने लोगों से अपील की है कि विरोधियों के बहकावे में ना आएं। लालकुआं और उत्तराखंड के विकास के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है: धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *