Sunday, October 25News That Matters



दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

उत्तराखंडपौड़ी
दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

 

दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद

एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे।

विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिल रहा है। उत्तराखण्ड के वीर जवान देश के लिए अपनी शहादत देते रहे हैं। विपिन की शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

बिपिन सिंह के पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर में तैनात हैं।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहीद विपिन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है और लिखा है कि…
सियाचिन में अपना फर्ज निभाते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
पहाड़ी राज्य उनके बलिदान को शत-शत नमन करता है ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शहीद के परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -  धामी के भाषणों से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है, वहीं दिल्ली की जनता ने भी इस चुनावी जंग को गंभीरता से देखा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *