Thursday, October 1News That Matters


उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया श्रद्धालु नहाते वक्त शारदा में डूबा, मौत

टनकपुर । मां पूर्णागिरि के दर्शन को साथियों के साथ आये बरेली निवासी एक श्रद्धालु युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को जल पुलिस के तैराकों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरी दर्शन को आया इंद्रानगर निकट शिव मंदिर बरेली निवासी अभिषेक गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायू निवासी सार्थक सक्सेना व पुपेंद्र मौर्य के साथ शारदा घाट में नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूबने लगे।

वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के तैराक जवान नदी के कूदे, लेकिन तब तक अभिषेक डूब चुका था। जबकि उसके दोनों साथियों को तैराकों ने डूबने से बचा लिया। करीब आधा घंटा खोजबीन के बाद अभिषेक को भी निकाल लिया गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में 12 घोषणाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *