Sunday, September 6News That Matters

Tag: #Uttarakhand #uk news #news hindi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹4.42 करोड़ किए स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹4.42 करोड़ किए स्वीकृत

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹4.42 करोड़ किए स्वीकृत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं।   मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा “भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण” के लिए ₹74.25 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष ₹29.70 लाख, “कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापना” कार्य हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष ₹2.00 दो करोड़, की वित्तीय स्वीकृति प्रद...
बिना ओपन हार्ट सर्जरी के नई जिंदगी: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में TAVI तकनीक से जटिल हृदय रोगी का सफल उपचार

बिना ओपन हार्ट सर्जरी के नई जिंदगी: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में TAVI तकनीक से जटिल हृदय रोगी का सफल उपचार

Uncategorized
बिना ओपन हार्ट सर्जरी के नई जिंदगी: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में TAVI तकनीक से जटिल हृदय रोगी का सफल उपचार       श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत ऽ टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग ने एक बेहद जटिल और हाई-रिस्क हृदय रोगी का आधुनिक टवी (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) तकनीक के माध्यम से सफल उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 59 वर्षीय पुरुष मरीज गंभीर कैल्सिफिक एओर्टिक स्टेनोसिस और बहु-वाल्व जटिलताओं से पीड़ित था। पूर्व में उस पर ओपन-हार्ट सर्जरी का प्रयास किया गया था, लेकिन “पोर्सलीन एओर्टा” जैसी गंभीर स्थिति के कारण सर्जरी को बीच में ही रोकना पड़ा। इस स्थिति में एओर्टा की दीवार में अत्यधिक कैल्सीफिके...
उत्तराखंड में ‘तीसरी बार कमल’, धामी का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड में ‘तीसरी बार कमल’, धामी का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड
उत्तराखंड में ‘तीसरी बार कमल’, धामी का बड़ा ऐलान देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया।   पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास न...
सीएम धामी से आंगनबाड़ी कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, समस्याओं पर हुई चर्चा

सीएम धामी से आंगनबाड़ी कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, समस्याओं पर हुई चर्चा

उत्तराखंड
सीएम धामी से आंगनबाड़ी कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, समस्याओं पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।   बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित क...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 125 मामलों की सुनवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 125 मामलों की सुनवाई

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 125 मामलों की सुनवाई गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 20 लंबित एवं 105 नए मामलों सहित 125 मामलों सुनवाई की गई। इस दौरान समिति द्वारा कुल 45 प्रकरणों का निस्तारण के साथ ही 24 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। लैंड फ्रॉड समिति में दर्ज नए मामलों में सबसे अधिक 74 मामले देहरादून जनपद के है, जबकि हरिद्वार के 15, पौडी के 13, टिहरी के 02 तथा चमोली का 01 प्रकरण भी इसमें शामिल है।   गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरका...
आपदा राहत से लेकर विकास तक, धामी के बड़े फैसले

आपदा राहत से लेकर विकास तक, धामी के बड़े फैसले

उत्तराखंड
आपदा राहत से लेकर विकास तक, धामी के बड़े फैसले   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी में बनी झील में जलमग्न होटलों/भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 61.09 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार एवं मदननेगी के विभिन्न गांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत हैं, को 06 माह के किराये के भुगतान हेतु ₹ 4 हजार प्रति माह प्रति परिवार की दर से कुल ₹ 19.28 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।   मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद हेतु अनटाइड फण्ड के अर्न्तगत कुल ₹ ...
सीएम धामी ने कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता

सीएम धामी ने कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता

उत्तराखंड
सीएम धामी ने कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया।   इस दौरान अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहि...
सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से बन रहा सकारात्मक माहौल

सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से बन रहा सकारात्मक माहौल

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से बन रहा सकारात्मक माहौल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को ...
गणेश जोशी के नेतृत्व में टिहरी विकास की नई रणनीति तैयार

गणेश जोशी के नेतृत्व में टिहरी विकास की नई रणनीति तैयार

उत्तराखंड
गणेश जोशी के नेतृत्व में टिहरी विकास की नई रणनीति तैयार टिहरी, 25 अप्रैल। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक आज शनिवार 25 अप्रैल, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में आयोजित हुई।   बैठक में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला योजना को अधिक प्रभावी और दूरदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का निर्माण जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों की सहभागिता से किया जाए तथा आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। साथ ही जिलाधिकारी को पर्यटन विभाग की पृथक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती है, अतः इसके समाधान हेतु सुनियोजित विकास की योजना बनाई जाए...
बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत

बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत

उत्तराखंड
बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार ऽ देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला ऽ कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत देहरादून में दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। यह उपलब्धि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाम दर्ज हुई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) तकनीक के माध्यम से घुटनों के गंभीर दर्द का सफल उपचार किया गया। इस आधुनिक और कम हस्तक्षेप वाली प्रक्रिया से बिना सर्जरी मरीज को लंबे समय तक राहत मिली है। 64 वर्षीय सावित्री देवी, जो लंबे समय से घुटने की ग्रेड-4 ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थीं और अत्यधिक दर्द के कारण चलने-फ...