Sunday, September 6News That Matters

Tag: #Uttarakhand #uk news #news hindi

गणेश जोशी सुबह-सुबह सरखेत पहुंचे, आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

गणेश जोशी सुबह-सुबह सरखेत पहुंचे, आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Uncategorized
गणेश जोशी सुबह-सुबह सरखेत पहुंचे, आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण       देहरादून, 22 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सरखेत पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बरसात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में मलवे की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मलवे के चौनेलाइजेशन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना...
आधुनिक संसाधनों से लैस होगा सीएचसी रायपुर का नया भवन

आधुनिक संसाधनों से लैस होगा सीएचसी रायपुर का नया भवन

उत्तराखंड
आधुनिक संसाधनों से लैस होगा सीएचसी रायपुर का नया भवन उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को अपने कर्तव्...
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण

Uncategorized
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण       उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मं...
गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

उत्तराखंड
गणेश जोशी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की देहरादून, 19 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पहाड़ों में यातायात दबाव कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभा...
सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

उत्तराखंड
सपने बड़े हों, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्ष...
जनता के सपनों को मिल रही नई उड़ान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नया उत्तराखंड हो रहा तैयार

जनता के सपनों को मिल रही नई उड़ान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नया उत्तराखंड हो रहा तैयार

उत्तराखंड
जनता के सपनों को मिल रही नई उड़ान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नया उत्तराखंड हो रहा तैयार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य...
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी — बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी — बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार

Uncategorized
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी — बदलती जीवनशैली बना रही युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर का शिकार देहरादून। 16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किड़नी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक   एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छा...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव लैंप लाइटिंग सेरेमनी, फैशन शो और प्रादेशिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव लैंप लाइटिंग सेरेमनी, फैशन शो और प्रादेशिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव लैंप लाइटिंग सेरेमनी, फैशन शो और प्रादेशिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग       श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम ऽ फेशन शो मे संजना प्रथम, भावना व मुस्कान द्वितीय और आरोही तृतीय स्थान पर रहीं ऽ कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। मं...