Saturday, April 18News That Matters

Tag: उत्तराखंड

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का देहरादून आने पर हुआ जमकर स्वागत

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का देहरादून आने पर हुआ जमकर स्वागत

Uncategorized, उत्तराखंड
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का देहरादून आने पर हुआ जमकर स्वागत       उत्तराखण्ड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ विधान सभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देहरादून आ रहे गणेश गोदियाल और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड में भी विधान सभा चुनाव के लिए राजनेतिक दल अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ गए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और यूकेडी के साथ सभी प्रमुख दल मार्च 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अपनी अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को ...
देहरादून : पेड़ पर जा चढ़ी गाड़ी को हवा में उड़ता देख लोगों के होश उड़ गए।

देहरादून : पेड़ पर जा चढ़ी गाड़ी को हवा में उड़ता देख लोगों के होश उड़ गए।

Uncategorized, उत्तराखंड, भारत
देहरादून : पेड़ पर जा चढ़ी गाड़ी को हवा में उड़ता देख लोगों के होश उड़ गए।     बिहारीगढ़ के समीप शेरपुर टोल टैक्स के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया । एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ पर चढ़ गई आपको बताते चलें कि हरियाणा नंबर की ये कार देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रही थी जैसे ही गाड़ी ने बिहारीगढ़ पार किया शेरपुर टोल टैक्स से पहले ही अनियंत्रित होकर पेड़ पर जा चढ़ी गाड़ी को हवा में उड़ता देख लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे जो हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई ।...
युवा संवाद में सितारगंज पहुंचे कर्नल कोठियाल ने युवाओं से की सीधी बात,कहा झाडू से चलाएंगे सफाई अभियान – आप

युवा संवाद में सितारगंज पहुंचे कर्नल कोठियाल ने युवाओं से की सीधी बात,कहा झाडू से चलाएंगे सफाई अभियान – आप

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
  युवा संवाद में सितारगंज पहुंचे कर्नल कोठियाल ने युवाओं से की सीधी बात,कहा झाडू से चलाएंगे सफाई अभियान - आप सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे युवा, कर्नल कोठियाल ने कहा,मिलकर करेंगे पुननिर्माण - कर्नल कोठियाल,आप वरिष्ठ नेता।   सितारगंज युवा संवाद में आज सितारगंज पहुंचे कर्नल कोठियाल ने सितारगंज पहुंचकर युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सितारगंज में युवाओं के जोश को देखकर वो गदगद हो गए हैं ,उन्हें यहां आने से पहले नानकमत्ता साहब में मत्था टेकने का मौका मिला ,जहां उन्होंने बताया यहां से उन्हें नई उर्जा मिली है और यहां से मिले संदेश वो यहां से लेकर आगे बढेंगे । उसके बाद सितारगंज में युवाओं से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों से लेकर प्राकृतिक संसाधनों सहित बहुत रोजगार क...
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से सरकार की धुआं मुक्त उज्जवला योजना हो रही है सफल जाने पूरी ख़बर

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से सरकार की धुआं मुक्त उज्जवला योजना हो रही है सफल जाने पूरी ख़बर

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से सरकार की धुआं मुक्त उज्जवला योजना हो रही है सफल जाने पूरी ख़बर       महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई। रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गरीब परिवारों को मुफ्त सिलिंडर तो दे दिए गए, लेकिन गैस के दाम बढ़ने से लाभार्थी इन्हें रीफिल नहीं करा पा रहे हैं। जिले में उज्ज्वला योजना के 1,4,512 लाभार्थी हैं। सब्सिडी भी बंद होने से उज्ज्वला योजना के ज्यादातर लाभार्थी ने फिर सिलिंडर नही भरवाया। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त घरेलू गैस के कनेक्शन बांटे गए थे। कोरोनाकाल में तीन सिलिंडरों की मुफ्त रीफिल किया गया। अप्रैल में गैस सब्सिडी बंद होने और दिसंबर के बाद कीमतों में अचानक लगी आग ने गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए दो वक्त की रोटी बनाना मुश्किल कर दिया। महं...
मुख्यमंत्री धामी का ये गजब हेडलाइन मैनेजमेंट या वाकई बरगद हिलाकर दबाव महसूस कर रहे मुख्यमंत्री! मान लीजिए साढ़े चार साल त्रिवेंद्र-तीरथ पर दबाव डाल अफसर कराते रहे तबादले-पोस्टिंग

मुख्यमंत्री धामी का ये गजब हेडलाइन मैनेजमेंट या वाकई बरगद हिलाकर दबाव महसूस कर रहे मुख्यमंत्री! मान लीजिए साढ़े चार साल त्रिवेंद्र-तीरथ पर दबाव डाल अफसर कराते रहे तबादले-पोस्टिंग

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी का ये गजब हेडलाइन मैनेजमेंट या वाकई बरगद हिलाकर दबाव महसूस कर रहे मुख्यमंत्री! मान लीजिए साढ़े चार साल त्रिवेंद्र-तीरथ पर दबाव डाल अफसर कराते रहे तबादले-पोस्टिंग     देहरादून: चुनाव से चंद महीने पहले सीएम बनाए गए पुष्कर सिंह धामी जानते हैं न उनके पास चार-छह महीने का हनीमून पीरिएड है और ना ही सरकार और शासन चलाने का पूर्व का खासा तजुर्बा! लिहाजा ऐसा लगता है कि रणनीतिकारों ने आसान रास्ता समझाया है कि सीएम साहब हेडलाइन मैनेजमेंट पर फोकस रखिए। तभी तो सीएम पुष्कर सिंह धामी मंच से ललकारते कहते हैं कि मेरे शपथ ग्रहण में पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आने पर प्रोटोकॉल में खड़े होने की बजाय जो अधिकारी अपनी कुर्सियों पर जमे रहे उनको बख़्शा नहीं जाएगा। हेडलाइन अच्छी बनी लेकिन किस अधिकारी पर क्या एक्शन हुआ मुख्यमंत्री ही जानते होंगे और किसी को खबर नहीं।...
उत्तराखंडः रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कहा- मन एक प्रश्न है, जिस पर चर्चा करूंगा

उत्तराखंडः रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कहा- मन एक प्रश्न है, जिस पर चर्चा करूंगा

Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंडः रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कहा- मन एक प्रश्न है, जिस पर चर्चा करूंगा     आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज यानी गुरुवार को रुड़की पहुंचे हैं। सिसोदिया सड़क मार्ग से आज सुबह करीब 10 बजे रुड़की स्थित नारसन बॉर्डर पर पहुंचे।     कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से सिसोदिया का स्वागत किया दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नारसन बॉर्डर पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद वह रुड़की के जीवनदीप आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए और मां भगवती का आशीर्वाद लिया।   इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमजद उस्म...
गंगोत्री सीट पर बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स और मायूस आपदा प्रभावित ग्रामीण: मुख्यमंत्री धामी से मिले बिना निराश होकर लौट गए निराकोट के ग्रामीण

गंगोत्री सीट पर बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स और मायूस आपदा प्रभावित ग्रामीण: मुख्यमंत्री धामी से मिले बिना निराश होकर लौट गए निराकोट के ग्रामीण

उत्तराखंड
गंगोत्री सीट पर बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स और मायूस आपदा प्रभावित ग्रामीण: मुख्यमंत्री धामी से मिले बिना निराश होकर लौट गए निराकोट के ग्रामीण उत्तरकाशी: 18 जुलाई को उतरकाशी जिले में बादल फटने से आई आपदा के बाद प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को आपदा ग्रसित क्षेत्रों का दौरा करने पहुँचे। लेकिन स्थानीय पार्टी पाॅलिटिक्स के चक्कर में जिस गांव में बादल फटा उस गांव के आपदा पीड़ित मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाये। 18 जुलाई की रात जिस निराकोट गांव में बादल फटा था वहां सोशल मीडिया में खबरें प्रचारित होने के बाद प्रशासन ठीक 36 घण्टे में पहुंचा था क्योंकि गांव जिला मुख्यालय से लगभग 5 किमी पैदल दूरी पर स्थित है। वहीं, मुख्यमंत्री धामी के बुधवार के उतरकाशी दौरे में भले ही इस गांव का भ्रमण नहीं था लेकिन निराकोट, जसपुर, सिल्याण गांव के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलने के लिए आये ...
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की दो टूक पढ़िए पूरी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की दो टूक पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized, उत्तराखंड
  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की दो टूक देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर तीर्थ-पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के विरोध के आगे झुकना ही बेहतर समझा है। सीएम धामी ने ऐलान कर दिया है कि सरकार बोर्ड में संशोधन और पुनर्विचार को लेकर हाईपॉवर कमेटी गठित करेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ये घोषणा लंबे समय से चारों धामों पर आंदोलन कर रहे तीर्थ-पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के लिए जितनी राहत भरी है, उससे कहीं ज्यादा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जोर का झटका धीरे से देने वाली है। अभी दो दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री टीएसआर ने श्राइन बोर्ड/देवस्थानम बोर्ड से देशभर में किस मंदिर और किस ट्रस्ट को कितना मुनाफ़ा हुआ है इसका आंकड़ा बड़े जोश के साथ जेब से मोबाइल निकालकर पढ़-पढ़कर सुनाया था। मंगलवार-बुधवार को...
उत्तराखंड: 24 हजार नौकरियों का दावा सीएम धामी को उलटा न पड़ जाए! साढ़े चार सालों में नौकरी के नाम पर युवाओं के ज़ख़्मों पर मरहम कम नमक ज़्यादा छिड़का गया

उत्तराखंड: 24 हजार नौकरियों का दावा सीएम धामी को उलटा न पड़ जाए! साढ़े चार सालों में नौकरी के नाम पर युवाओं के ज़ख़्मों पर मरहम कम नमक ज़्यादा छिड़का गया

Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड: 24 हजार नौकरियों का दावा सीएम धामी को उलटा न पड़ जाए! साढ़े चार सालों में नौकरी के नाम पर युवाओं के ज़ख़्मों पर मरहम कम नमक ज़्यादा छिड़का गया     देहरादून: धामी सरकार समय रहते त्रिवेंद्र और तीरथ राज के ढर्रे से संभली नहीं तो 24 हजार सरकारी नौकरियों का दावा बेरोजगार युवाओं के ज़ख़्मों पर नमक छिड़कने वाला साबित होगा और चुनाव में ये दांव बीजेपी सरकार को भारी भी पड़ सकता है। आपको बखूबी याद होगा राजभवन इस्तीफा देने जाने से पहले दिल्ली से लौटते तीरथ सिंह रावत पहले सचिवालय पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी आखिरी प्रेस कॉंफ़्रेंस में 24 हजार सरकारी नौकरियों के होमवर्क का दावा किया था। उसके बाद मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी ने भी इन्हीं 24 हजार नौकरियों का ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया लेकिन हकीकत यह है कि होमवर्क अब हो रहा है। कार्मिक विभाग ने 19 जुलाई...
हाईकोर्ट का हंटर: रोडवेज कर्मचारियों के वेतन मुद्दे पर धामी तीसरे सीएम जब सरकार को हाईकोर्ट ने फटकारा जाने पूरी ख़बर

हाईकोर्ट का हंटर: रोडवेज कर्मचारियों के वेतन मुद्दे पर धामी तीसरे सीएम जब सरकार को हाईकोर्ट ने फटकारा जाने पूरी ख़बर

Uncategorized, उत्तराखंड
हाईकोर्ट का हंटर: रोडवेज कर्मचारियों के वेतन मुद्दे पर धामी तीसरे सीएम जब सरकार को हाईकोर्ट ने फटकारा जाने पूरी ख़बर   नैनीताल: रोडवेज कर्मचारियों कर्मचारियों के मुद्दे पर नैनीताल हाईकोर्ट में फिर राज्य सरकार की किरकिरी हुई। रोडवेज कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिए जाने पर दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का वेतन रोककर आर्टिकल 14,19,21 और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते कहा है कि बुधवार तक जिस 34 करोड़ की राशि का जीओ पास हो चुका है उसे रिलीज़ भी कर दिया जाए। हाईकोर्ट की ये तल्ख टिप्पणी उस समय आई जब आर्थिक स्थिति ठीक होने तक कर्मचारियों को 50 फीसदी वेतन देने की दलील दी गई। कोर्ट ने धामी सरकार को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को नियमित वेतन मिल सके ऐसी व्यवस्था बनाने का एक डिटेल...