Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्य से अधिकांश क्षेत्र एवं जनता लाभान्वित हो सके इसके लिए अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर क्षेत्र को भी जोड़ने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्य से अधिकांश क्षेत्र एवं जनता लाभान्वित हो सके इसके लिए अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर क्षेत्र को भी जोड़ने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए

Dehradun, Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्य से अधिकांश क्षेत्र एवं जनता लाभान्वित हो सके इसके लिए अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर क्षेत्र को भी जोड़ने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए   राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित किया जा सके, इसकी व्यवस्था बनाई जाए। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में बनी एस्केप टनल का भविष्य में किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है, इसपर भी कार्य योजना तैयार जाए साथ ही कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी कार्य किया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को टनकपुर - बागेश्वर...
श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी के जन्मदिन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी के जन्मदिन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Uncategorized
  श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी के जन्मदिन पर उमड़ा आस्था का सैलाब   दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री महाराज जी को फोन कर प्रकटोत्सव की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी से आशीर्वाद लिया व उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। देश विदेश सहित उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से श्री दरबार साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से नतमस्तक होकर पूजनीय श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया व उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, श्रम और पेंशन सहित अनेक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, श्रम और पेंशन सहित अनेक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, श्रम और पेंशन सहित अनेक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान निरंतर जनसेवा, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अभिनव अभियान के माध्यम से शासन को सीधे आम जनता से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज कुल 7 शिविरों (कैंपों) का आयोजन किया गया, जिनमें 5,507 नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। यह दर्शाता है कि आमजन का सरकार पर विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है। अब तक अभियान के तहत कुल 604 शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 4,74,285 से अधिक ना...
मुख्यमंत्री धामी ने सितारगंज के निर्मल नगर–राजनगर को सिसोना से जोड़ने के लिए बैगुल नदी पर 150 मीटर आरसीसी सेतु निर्माण हेतु 11.40 करोड़ की स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री धामी ने सितारगंज के निर्मल नगर–राजनगर को सिसोना से जोड़ने के लिए बैगुल नदी पर 150 मीटर आरसीसी सेतु निर्माण हेतु 11.40 करोड़ की स्वीकृति दी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने सितारगंज के निर्मल नगर–राजनगर को सिसोना से जोड़ने के लिए बैगुल नदी पर 150 मीटर आरसीसी सेतु निर्माण हेतु 11.40 करोड़ की स्वीकृति दी   जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु बैगुल नदी पर 150 मीटर सपान आरसीसी सेतु का निर्माण हेतु 11.40 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। जबकि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अर्न्तगत जनपद पौड़ी के विकासखण्ड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण, जनपद चम्पावत के मंच तामली मोटर मार्ग का निर्माण एवं विकासखण्ड पाटी के रेगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 8.39 करोड़ की धनराशि नाबार्ड से वित्तपोषण कराये जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की...
5304 मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की सेवा की मिसाल

5304 मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की सेवा की मिसाल

Uncategorized
  5304 मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की सेवा की मिसाल     दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हजारों जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आया। इस सेवा दिवस पर कुल 5304 मरीजों ने सामान्य एवं सुपरस्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया। शिविर में उत्तराखण्ड सहित सहारनपुर, बिजनौर, धामपुर, पोंटा साहिब जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में गरीब व असहाय मरीज पहुंचे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने गरीबों के लिए संजीवनी का काम किया। मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल परिसर में आयोजित श...
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा इन भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन किया जा सके। उन्होंने अ...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में जनपद बागेश्वर ( 42 लाभार्थी) , देहरादून (191), नैनीताल (75), पौड़ी (66), टिहरी ( 23) एवं उधमसिंहनगर ( 87) के कुल 484 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में ₹ 3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी। इसके साथ मुख्यमंत्री ने विभागीय कैलेंडर का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, महिलाओं को आर्थि...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा—शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा—शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन एवं प्रभावी जनसुनवाई का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के समस्त जनपदों में लगाए जा रहे कैम्पों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। दिनांक 08 फरवरी 2026 तक प्रदेशभर में कुल 597 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें से आज 8 कैम्प आयोजित किए गए। इन कैम्पों में अब तक कुल 4,68,778 नागरिकों ने प्रतिभाग किया है, जिनमें से आज 4,822 नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अभियान के अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिक...
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सहायक अभियंता व टीम की मौजूदगी में सेलाकुई में अवैध प्लॉटिंग के आंतरिक मार्ग व संरचनाएं हटाई गईं

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सहायक अभियंता व टीम की मौजूदगी में सेलाकुई में अवैध प्लॉटिंग के आंतरिक मार्ग व संरचनाएं हटाई गईं

Uncategorized
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सहायक अभियंता व टीम की मौजूदगी में सेलाकुई में अवैध प्लॉटिंग के आंतरिक मार्ग व संरचनाएं हटाई गईं       मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर आज सख़्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई एमडीडीए की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई, जिसका उद्देश्य सुनियोजित विकास, पर्यावरण संरक्षण और आमजन के हितों की रक्षा करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरू भण्डारी एवं अन्य द्वारा जी.डी. गोयंका स्कूल बस स्टॉप के निकट, सेलाकुई देहरादून क्षेत्र में लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं प्राधिकरण की अनुमति के अवैध प्लॉटिंग की ज...
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय के अंदर पूरे हों। सभी निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य/फाइल लंबित न रहे। किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है की कुंभ मेले का भव्य दिव्य और सफल आयोजन हो। मुख्यमंत्र...