मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता पर लैण्ड पूलिंग और टाउन प्लानिंग स्कीम को बढ़ावा, चिन्हित क्षेत्रों में लागू करने के आदेश
मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता पर लैण्ड पूलिंग और टाउन प्लानिंग स्कीम को बढ़ावा, चिन्हित क्षेत्रों में लागू करने के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीक आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आवास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
*राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण*
सचिव आवास ने डिस्पेन्सरी रोड स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स में संचालित उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद, नगर नियोजन विभाग तथा रेरा कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों क...









