राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन ने उत्तराखंड को गौरवपूर्ण क्षण दिया, राष्ट्रपति निकेतन ने बढ़ाया राज्य का मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन ने उत्तराखंड को गौरवपूर्ण क्षण दिया, राष्ट्रपति निकेतन ने बढ़ाया राज्य का मान
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र- का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिक अवसंरचना, सुरक्षा और हिमालयी विरासत के अनूठे संगम के रूप में स्थापित कर दिया है।
राजपुर रोड पर बना 105 फीट लंबा पैदल पार पुल न केवल स्थानीय वास्तुकला का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्रपति निकेतन और आगामी राष्ट्रपति उद्यान के बीच निर्बाध आवाजाही को भी संभव बनाता है। राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹9 करोड़ की लागत से मात्र छह माह में तैयार की गई इस परियोजना को “हिमालयी डिज़ाइन की आधुनिक मिसाल” कहा जा रहा है।
रैंप और रेलिंग सहित इसक...









