मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी और टिहरी के विद्यार्थियों के हित में केंद्रीय विद्यालय प्रस्ताव को आगे बढ़ाया
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी और टिहरी के विद्यार्थियों के हित में केंद्रीय विद्यालय प्रस्ताव को आगे बढ़ाया
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओबीसी छात्रावास बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है। सीएम से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सीएम ने सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं।
सीएम पुष्कर धामी को दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय मांग के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जानी जरूरी है।विकासखण्ड धिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी व जनपद टिहरी का एक केन्द्र बिन्दु है, जहाँ से दोनो जनपदो के निवासियों की अवाजाही निरन्तर बनी रहती है। विक...









