Saturday, October 24News That Matters



एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के खेल मैदान में ऊर्जा और उत्साह, कई स्पर्धाओं में छात्रों ने जीत दर्ज की

 

एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के खेल मैदान में ऊर्जा और उत्साह, कई स्पर्धाओं में छात्रों ने जीत दर्ज की

 

 

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का दूसरा दिन चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, 200 मीटर दौड और बास्केटबाॅल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। एमबीबीएस 2021 बैच के प्रद्यूमन ने सबसे लम्बी छलाग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच और बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच ने परचम लहराया
शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदा पर एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन एमबीबीएस 2021 बैच के ध्रूव चक्का फेंक में अव्वल रहे, बालिका वर्ग में नंदिनी राणा ने बाजी मारी। गोला फंेक बालक वर्ग में शशांक टम्टा विजयी रहे, बालिका वर्ग में प्रणवी ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच की ईशा एवम् बालक वर्ग में प्रद्यूम ने सबसे लम्बी छलांग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लोविश ने सबसे कम समय में दौड पूरी कर फाइनल ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग बास्केटबाल का खिताब एमबीबीएस 2022 बैच के नाम रहा, बालिका वर्ग बास्केटबाॅल में एमबीबीएस 2021 बैच ने फाइनल ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *