Thursday, December 25News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कौशल विकास और विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिये जाने के बाद राज्य के कई युवा विदेशों में नौकरी कर रहे हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कौशल विकास और विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिये जाने के बाद राज्य के कई युवा विदेशों में नौकरी कर रहे हैं

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कौशल विकास और विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिये जाने के बाद राज्य के कई युवा विदेशों में नौकरी कर रहे हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन, के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न द...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली पहुँचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित मकानों के सर्वे को न्यायसंगत ढंग से दोबारा कराने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली पहुँचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित मकानों के सर्वे को न्यायसंगत ढंग से दोबारा कराने के दिए निर्देश

Uncategorized
  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली पहुँचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित मकानों के सर्वे को न्यायसंगत ढंग से दोबारा कराने के दिए निर्देश   देहरादून, 27 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कंडोली पहुंचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने परियोजना क्षेत्र में आ रहे कच्चे एवं पक्के मकानों के सर्वे कार्य को न्यायसंगत ढंग से पुनः करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी। इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अरविन्द डोभाल, पीडब्ल्यूडी ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण                 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल भराव और मलबा आने से स्थानीय लोग...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और सामाजिक नेताओं को सम्मानित कर कहा– “संकल्प और सत्यनिष्ठा से असंभव भी संभव”

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और सामाजिक नेताओं को सम्मानित कर कहा– “संकल्प और सत्यनिष्ठा से असंभव भी संभव”

Uncategorized
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और सामाजिक नेताओं को सम्मानित कर कहा– "संकल्प और सत्यनिष्ठा से असंभव भी संभव"             देहरादून, 25 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित एक निजी होटल में जेनेसिस क्रिएशनज़ एवं सुर रहबर फाउंडेशन द्वारा आयोजित लीडरशिप एक्सीलेंसी अवॉर्डस समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।   इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमियों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उन नेताओं को सम्मानित करने का अवसर है जिन्होंन...
गुंडा एक्ट के तहत पहली बार सीधे जिलाधिकारी ने संभाली कमान, कहा – असहाय विधवा महिला की सुरक्षा सर्वोपरि, न्यायालय की देहरी तक पहुँचने से पहले ही कलेक्ट्रेट बना न्याय का मंदिर

गुंडा एक्ट के तहत पहली बार सीधे जिलाधिकारी ने संभाली कमान, कहा – असहाय विधवा महिला की सुरक्षा सर्वोपरि, न्यायालय की देहरी तक पहुँचने से पहले ही कलेक्ट्रेट बना न्याय का मंदिर

Uncategorized
  गुंडा एक्ट के तहत पहली बार सीधे जिलाधिकारी ने संभाली कमान, कहा – असहाय विधवा महिला की सुरक्षा सर्वोपरि, न्यायालय की देहरी तक पहुँचने से पहले ही कलेक्ट्रेट बना न्याय का मंदिर                   देहरादून दिनांक 25 अगस्त 2025; जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विधवा महिला विजय लक्ष्मी पंवार पत्नी रव० मोहन सिंह पंवार, निवासी भागीरथपुरम, बंजारावाला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई कि एक विधवा गरीब महिला है, उसके दोनो पुत्र, नशे के आदी व बिगड़े गडे हुये है और उन्हें मारते-पीटते है एवं हर समय पैसो की मांग करते है। कई बार उन्हें पुलिस एवं पार्षद ने भी समझाया, लेकिन वह सुधरने के बजाये और भी बिगड गये है। उनके पुत्र क्या करते हैं उन्हें नहीं पता है। लेकिन जब वह कभी 2 व 3 दिन में या कभी आधी रात में घर आते है और हर ...
आज़ाद हिंद फौज के प्रथम गोरखा वीर मेजर दुर्गा मल्ल की 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित

आज़ाद हिंद फौज के प्रथम गोरखा वीर मेजर दुर्गा मल्ल की 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित

Uncategorized
  आज़ाद हिंद फौज के प्रथम गोरखा वीर मेजर दुर्गा मल्ल की 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित         देहरादून, 25 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट गोरखाली सुधार सभागार में आज़ाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को उनकी 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही, स्वतंत्रता सेनानिय...
कैबिनेट में जिन नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं

कैबिनेट में जिन नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं

Uncategorized
  कैबिनेट में जिन नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं       उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द ही हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। विस्तार की चर्चाओं से मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायकों के अरमान फिर से जाग गए हैं     राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार की कसरत के बावजूद अभी तक मंत्रियों के खाली पदों को भरा ...
आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला  प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी

आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी

Uncategorized
  आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी       आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला   प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी   आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन   धराली के बाद आज थराली में भी सीएम धामी ने पेश की संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें।   मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्...
थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश

थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश

Uncategorized
  थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश                     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए राहत कार्यो की समीक्षा भी की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को 24x7 मोड पर राहत एवं बचाव कार्य सं...
जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में अवैध रूप से बनी मजार को जेसीबी से ढहाया गया

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में अवैध रूप से बनी मजार को जेसीबी से ढहाया गया

Uncategorized
जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में अवैध रूप से बनी मजार को जेसीबी से ढहाया गया     देहरादून दिनांक 23 अगस्त 2025 (सू.वि), जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन ...