Friday, October 2News That Matters


कैबिनेट में जिन नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं

 

कैबिनेट में जिन नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं

 

 

 

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द ही हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। विस्तार की चर्चाओं से मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायकों के अरमान फिर से जाग गए हैं

 

 

राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार की कसरत के बावजूद अभी तक मंत्रियों के खाली पदों को भरा नहीं जा सका है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नई दिल्ली दौरे के दौरान उनकी कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हुई है।

 

 

माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद अब जल्द इस संदर्भ में निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी रविवार को इसके संकेत दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि इस बाबत हाईकमान से बात चल रही है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट में खाली चल रहे पदों को भरने को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है, अब इन पदों को जल्द भरा जाएगा

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

चर्चाओं में इन विधायकों के नाम

कैबिनेट में जिन नए चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं।

 

वही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कैबिनेट विस्तार को लेकर हाईकमान से बातचीत चल रही है। हमारी पार्टी लोकतांत्रित मूल्यों के आधार पर काम करने वाली पार्टी है, इसलिए हाईकमान के निर्देश के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर जल्द निर्णय होने की उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *