Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी बोले— समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा विकास का आदर्श मॉडल

मुख्यमंत्री धामी बोले— समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा विकास का आदर्श मॉडल

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले— समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा विकास का आदर्श मॉडल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसांख्यिकीय चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी एवं दूरदर्शी नीति निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में नीति आयोग का सदैव सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति आयोग का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय, तीर्थाटन, पर्यटन प्र...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक धरोहरों के विकास को मिली नई गति

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक धरोहरों के विकास को मिली नई गति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक धरोहरों के विकास को मिली नई गति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन के जीवंत संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन और अध्यात्म का संदेश पहुंचाया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब विश्व युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति का "वसुधैव कुटुम्बकम्"...
शिविरों में पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि योजनाओं का मिला लाभ

शिविरों में पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि योजनाओं का मिला लाभ

Uncategorized
शिविरों में पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि योजनाओं का मिला लाभ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ - सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तब राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11667 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्...
मुख्यमंत्री धामी की पहल से तीन दिनों में 46 हजार से अधिक लोगों तक पहुंची सरकार, 11,667 लाभार्थियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री धामी की पहल से तीन दिनों में 46 हजार से अधिक लोगों तक पहुंची सरकार, 11,667 लाभार्थियों को मिला लाभ

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की पहल से तीन दिनों में 46 हजार से अधिक लोगों तक पहुंची सरकार, 11,667 लाभार्थियों को मिला लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ - सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तब राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11667 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वि...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, अक्टूबर तक पूरे होंगे बाबू जगजीवन राम छात्रावासों के निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, अक्टूबर तक पूरे होंगे बाबू जगजीवन राम छात्रावासों के निर्माण कार्य

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, अक्टूबर तक पूरे होंगे बाबू जगजीवन राम छात्रावासों के निर्माण कार्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाएं केवल वर्तमान आवश्यकताओं को नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाएं ऐसी हों जो समय के साथ निरंतर प्रभावी बनी रहें तथा अन्य राज्यों के लिए भी 'बेस्ट प्रैक्टिस' का उदाहरण बनें।   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, डोईवाला (देहरादून), बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, पाइनस (नैनीताल) तथा बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के निर्माण कार्य हर हाल में अक्टूबर माह तक पूर्ण किए जाएं, ताकि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शीघ्र बेहतर आ...
जनहित सर्वोपरि, विकास निरंतर—धामी सरकार का यही संकल्प

जनहित सर्वोपरि, विकास निरंतर—धामी सरकार का यही संकल्प

Uncategorized
"जनहित सर्वोपरि, विकास निरंतर—धामी सरकार का यही संकल्प     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण...
मुख्यमंत्री धामी  ने उत्तरकाशी और टिहरी के विद्यार्थियों के हित में केंद्रीय विद्यालय प्रस्ताव को आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री धामी  ने उत्तरकाशी और टिहरी के विद्यार्थियों के हित में केंद्रीय विद्यालय प्रस्ताव को आगे बढ़ाया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी  ने उत्तरकाशी और टिहरी के विद्यार्थियों के हित में केंद्रीय विद्यालय प्रस्ताव को आगे बढ़ाया देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओबीसी छात्रावास बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है। सीएम से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सीएम ने सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं।   सीएम पुष्कर धामी को दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय मांग के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जानी जरूरी है।विकासखण्ड धिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी व जनपद टिहरी का एक केन्द्र बिन्दु है, जहाँ से दोनो जनपदो के निवासियों की अवाजाही निरन्तर बनी रहती है। विक...
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जनसुनवाई में नागरिक सीधे अधिकारियों को दे सकेंगे सुझाव और आपत्तियां

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जनसुनवाई में नागरिक सीधे अधिकारियों को दे सकेंगे सुझाव और आपत्तियां

Uncategorized
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जनसुनवाई में नागरिक सीधे अधिकारियों को दे सकेंगे सुझाव और आपत्तियां     आने वाले डेढ़ दशक में राजधानी देहरादून कैसी दिखेगी, शहर का विस्तार किस दिशा में होगा, हरित क्षेत्र कैसे संरक्षित रहेंगे, यातायात व्यवस्था कितनी आधुनिक होगी और बढ़ती आबादी की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जाएगा, इन सभी सवालों का जवाब देहरादून महायोजना-2041 में छिपा है। इसी महत्वपूर्ण योजना को अधिक जनोन्मुखी और व्यवहारिक बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जनसुनवाई अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को सेक्टर-1 के लिए अजबपुर खुर्द स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित पहले जनसुनवाई कैंप में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।   जनसुनवाई कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष...
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : धनगढ़ी सेतु से बदलेगी कुमाऊँ-गढ़वाल की तस्वीर

धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : धनगढ़ी सेतु से बदलेगी कुमाऊँ-गढ़वाल की तस्वीर

Uncategorized
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : धनगढ़ी सेतु से बदलेगी कुमाऊँ-गढ़वाल की तस्वीर     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-121 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-309) पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड गर्डर सेतु (धनगढ़ी पुल) का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।   यह राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर-मार्चुला-बुवाखाल मार्ग पर स्थित है, जो कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडलों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत तथा पौड़ी गढ़वाल सहित लाखों लोगों के दैनिक आवागमन, व्यापार, पर्यटन एवं आवश्यक सेवाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।   धनगढ़...
धामी सरकार ने युवाओं को दिलाया जापान में रोजगार

धामी सरकार ने युवाओं को दिलाया जापान में रोजगार

Uncategorized
धामी सरकार ने युवाओं को दिलाया जापान में रोजगार       राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में "सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को उनके कार्याकाल के सफलतम 5 साल होने पर बधाई दी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। 'इंटीग्रेटेड एफर्ट' (एकीकृत प्रयास) के तहत आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गय...