Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं को मिला स्वास्थ्य मंत्र, विशेषज्ञों ने समझाया स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का महत्व

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं को मिला स्वास्थ्य मंत्र, विशेषज्ञों ने समझाया स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का महत्व

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं को मिला स्वास्थ्य मंत्र, विशेषज्ञों ने समझाया स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का महत्व देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से एक दिवसीय काउंसलिंग एण्ड मोटीवेश्नल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का आधार है और स्वस्थ मन ही व्यक्ति को बेहतर निर्णय लेने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्...
धामी के विजन का दिखा असर, तीन साल में 37वें से 12वें स्थान पर पहुंचा देहरादून

धामी के विजन का दिखा असर, तीन साल में 37वें से 12वें स्थान पर पहुंचा देहरादून

Uncategorized
धामी के विजन का दिखा असर, तीन साल में 37वें से 12वें स्थान पर पहुंचा देहरादून     स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में 12वां स्थान प्राप्त किया है। देहरादून की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में शहर ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और तीन वर्षों की समग्र यात्रा में 37वें स्थान से 12वें स्थान तक की उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है...
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में सर्राफ मंडल देहरादून द्वारा आयोजित भव्य एग्जीबिशन का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एग्जीबिशन में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और स्वर्णकारों की कला एवं हुनर का अवलोकन किया तथा आयोजकों और स्वर्णकार समाज को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्वर्णकार समाज केवल आभूषणों का निर्माण नहीं करता, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं उसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। विवाह, त्योहा...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मटकी फोड़, मनमोहक झांकियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने बांधा समां

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मटकी फोड़, मनमोहक झांकियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने बांधा समां

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मटकी फोड़, मनमोहक झांकियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने बांधा समां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों व स्टाफ को श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी की शु...
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एनएमसी स्वीकृत तीन दिवसीय मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एनएमसी स्वीकृत तीन दिवसीय मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित

Uncategorized
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में एनएमसी स्वीकृत तीन दिवसीय मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित   देहरादून । श्री ग ुरु राम राय विश्वविद्यालय के अंर्तगत संचालित श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइसेज में नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) के द्वारा स्वीकृत तीन दिवसीय ( 31 अगस्त-02 सिंतबर 2026) बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्रीय कार्यालय हिमालयन इंस्टीटयूट आॅफ मेडिकल सांइसेज के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डाॅ नीलकमल कुमार ने सभी फैकल्टी सदस्यों व विशेषज्ञांे का स्वागत किया। एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न मेडिकल काॅलेजो में चिकित्सा शिक्षा के विषय...
मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के परिश्रम को दिया सम्मान, ‘खेल महाकुम्भ-2026’ में करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जाएगी

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के परिश्रम को दिया सम्मान, ‘खेल महाकुम्भ-2026’ में करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जाएगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के परिश्रम को दिया सम्मान, ‘खेल महाकुम्भ-2026’ में करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ ली। खिलाड़ियों द्वारा योगासन एवं उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ प्रदेश की प्रतिभाओं को ग...
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम का निर्माण करने, क्रियाशाला का निर्माण करने, सर्किट हाउस का निर्माण करने तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश की ओर जाने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ...
युवाओं के भविष्य से लेकर जनसेवा तक—महाराज जी की सोच को साकार कर रहा SGRR मिशन

युवाओं के भविष्य से लेकर जनसेवा तक—महाराज जी की सोच को साकार कर रहा SGRR मिशन

Uncategorized
  युवाओं के भविष्य से लेकर जनसेवा तक—महाराज जी की सोच को साकार कर रहा SGRR मिशन       देहरादून।     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने देश के नंबर 1 प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू कर शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश के नंबर 1 संस्थान के साथ यह साझेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आईआईटी दिल्ली के साथ हुआ यह एमओयू विशेष रूप से विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक अनुसंधान और नए दौर की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्...
मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई महिला स्वरोजगार योजना की ताकत, अब मिलेगा ढाई लाख रुपये तक रियायती ऋण

मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई महिला स्वरोजगार योजना की ताकत, अब मिलेगा ढाई लाख रुपये तक रियायती ऋण

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई महिला स्वरोजगार योजना की ताकत, अब मिलेगा ढाई लाख रुपये तक रियायती ऋण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा की है। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की गरिमा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक स्थानों पर आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराकर महिलाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।   *महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में 60 वर्ष की आयु से मुफ्त सफर की घोषणा*   मुख्यम...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विगत पांच वर्षों में धार्मिक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण के तहत 68.58 करोड़ रुपये की लागत से 397 कार्य किए गए

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विगत पांच वर्षों में धार्मिक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण के तहत 68.58 करोड़ रुपये की लागत से 397 कार्य किए गए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विगत पांच वर्षों में धार्मिक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण के तहत 68.58 करोड़ रुपये की लागत से 397 कार्य किए गए       चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में प्रतिभाग करने के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देवीधुरा हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर पारंपरिक लोकनृत्य छोलिया की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मा. मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मा. मुख्यमंत्री ...