Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एआई इनेबल्ड गवर्नेंस पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, तकनीक से बेहतर शासन और सतत विकास पर हुआ मंथन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एआई इनेबल्ड गवर्नेंस पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, तकनीक से बेहतर शासन और सतत विकास पर हुआ मंथन

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एआई इनेबल्ड गवर्नेंस पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, तकनीक से बेहतर शासन और सतत विकास पर हुआ मंथन   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को “एआई इनेबल्ड गवर्नेंस एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज ऑडिटोरियम में आयोजित कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव, बेहतर गवर्नेंस और सतत विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है, लेकिन तकनीकी विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और मानवीय मूल्यों को भी संरक्षित र...
जौनसार-बावर को मिली विकास की नई दिशा, धामी बोले—लाखामंडल समेत धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

जौनसार-बावर को मिली विकास की नई दिशा, धामी बोले—लाखामंडल समेत धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

Uncategorized
जौनसार-बावर को मिली विकास की नई दिशा, धामी बोले—लाखामंडल समेत धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ यमुना आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन से कालसी का यमुना तट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र, 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र, 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र, 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा       देहरादून। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या है, जिसका प्रभाव केवल प्रजनन स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, खान-पान, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी स्थितियों से भी इसका गहरा संबंध है। इसी विषय को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीसीओएस का नाम बदलकर अब वर्तमान में पीएमओएस हो गया है।...
युवा शक्ति के विचारों को विकास की नीतियों से जोड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, 18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से संवाद होगा ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ का अहम पड़ाव

युवा शक्ति के विचारों को विकास की नीतियों से जोड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, 18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से संवाद होगा ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ का अहम पड़ाव

Uncategorized
युवा शक्ति के विचारों को विकास की नीतियों से जोड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी, 18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से संवाद होगा ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ का अहम पड़ाव   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का समापन चरण बेहद खास होने जा रहा है। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों से विचार और सुझाव आमंत्रित करने के बाद अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितंबर को चयनित 140 छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संवाद को और अधिक व्यापक एवं सार्थक बनाने के लिए शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को भी जेन-जी के इन युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। म...
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं में देखा विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का भविष्य, प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार को बताया विकास की ताकत

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं में देखा विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का भविष्य, प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार को बताया विकास की ताकत

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं में देखा विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का भविष्य, प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार को बताया विकास की ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।   मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस को “युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाए जाने पर प्रदेश के युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जन्मदिवस पर युवा शक्ति के बीच उपस्थित होना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और संकल्प उन्हें भी निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। युवाओं की आंखों में उन्हें भविष्य का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड दिखाई देता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्र...
कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं : मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं : मुख्यमंत्री धामी     देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के प्रयास पर कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस विषय पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। वास्तविकता यह है कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था, इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, इस आयोजन को करने वाले भाई स्वयं अनुसूचित समाज से थे। इससे क...
UIIDB क्यों बना, जमीन क्यों चाहिए? सरकार ने दिया जवाब—नियोजित लैंड बैंक से पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने की तैयारी

UIIDB क्यों बना, जमीन क्यों चाहिए? सरकार ने दिया जवाब—नियोजित लैंड बैंक से पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने की तैयारी

Uncategorized
UIIDB क्यों बना, जमीन क्यों चाहिए? सरकार ने दिया जवाब—नियोजित लैंड बैंक से पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने की तैयारी   राज्य में पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा उपलब्ध सरकारी भूमि एवं संसाधनों के सुनियोजित एवं आर्थिक उपयोग के उद्देश्य से गठित उत्तराखंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) की कार्यप्रणाली को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न माध्यमों से सामने आई सूचनाओं के संबंध में राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि यूआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी जानकारी तथ्यात्मक नहीं है। वर्तमान में यूआईआईडीबी को चिन्हित भूमि में से मात्र 45 एकड़ भूमि ही उपलब्ध हो पाई है। न तो 7,000 बीघा भूमि यूआईआईडीबी को दी गई है और न ही इतनी भूमि प्राप्त करने की कोई प्रक्रिया संच...
विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किडनी का बेहतर उपचार, आधुनिक डायलिसिस और आयुष्मान सुविधा से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही बड़ी राहत

विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किडनी का बेहतर उपचार, आधुनिक डायलिसिस और आयुष्मान सुविधा से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही बड़ी राहत

Uncategorized, उत्तराखंड
    विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किडनी का बेहतर उपचार, आधुनिक डायलिसिस और आयुष्मान सुविधा से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही बड़ी राहत       देहरादून। गंभीर किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लगातार भरोसे का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। अस्पताल में विश्वस्तरीय विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाओं के साथ आधुनिक डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार और डायलिसिस का लाभ उठा रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल देहरादून और उत्तराखंड के मरीज ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अपेक्षाकृत किफायती उपचार के कारण अस्पताल के प्रति मरीजों का भरोसा लगात...
टैलेंट, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का मंच बना SGRRU, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में युवाओं ने जमकर मचाई धूम

टैलेंट, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का मंच बना SGRRU, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में युवाओं ने जमकर मचाई धूम

Uncategorized
टैलेंट, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का मंच बना SGRRU, ‘कॉलेज के टशनबाज’ में युवाओं ने जमकर मचाई धूम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऐसा माहौल बनाया कि फन, मस्ती और हुनरबाजी का रंग देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रहा। युवाओं ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की और अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। सैंकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया   कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन के हुनर को मंच प्रदान करना रहा। 'कॉलेज के टशनबाज' ने छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को खुले मंच पर प्रस...
धामी सरकार के विकास कार्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बोले—2027 में फिर भाजपा

धामी सरकार के विकास कार्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बोले—2027 में फिर भाजपा

Uncategorized
धामी सरकार के विकास कार्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बोले—2027 में फिर भाजपा   उत्तराखंड भाजपा के लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के विचारों को धरातल पर उतारने वाली देवभूमि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का संदेश भी स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धताओं को निर्णयों में बदलकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। समान नागरिक संहिता हो, सख्त धर्मांतरण कानून हो, नकल माफिया पर प्रहार हो, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम हों या देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा—धामी सरकार ने उन विषयों पर निर्णय लिए हैं, जिन पर वर्षों तक केवल चर्चा होती रही। &nb...