Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर हुए मंत्री गणेश जोशी, समान कार्य के लिए समान वेतन पर जल्द होगी बैठक

पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर हुए मंत्री गणेश जोशी, समान कार्य के लिए समान वेतन पर जल्द होगी बैठक

Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर हुए मंत्री गणेश जोशी, समान कार्य के लिए समान वेतन पर जल्द होगी बैठक   देहरादून, 26 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत यूपीसीएल,यूजेवीएनएल, पिटकुल द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ नहीं मिलने से संबंधित समस्याओं को रखकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों एवं पक्षकारों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।   मंत्री...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत आयोजित एकल गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के सुरों से समां बांधा। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की श्वेता ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय और तनॉय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत आयोजित एकल गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के सुरों से समां बांधा। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की श्वेता ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय और तनॉय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत आयोजित एकल गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के सुरों से समां बांधा। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की श्वेता ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय और तनॉय ने तृतीय स्थान हासिल किया।       देशभक्ति के गीतों से गूंजा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ऽ अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के तहत एकल गीत प्रतियोगिता आयोजित ऽ श्वेता प्रथम, मुकेश द्वितीय और तनाॅय तृतीय स्थान पर रहे देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा “आजादी का जश्न मनाएं, देशभक्ति के सुर सजाएं” विषय पर मंगलवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत एकल गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और द...
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Uncategorized
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र मसूरी, 25 अगस्त। मसूरी टाउन हॉल में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रेखा वर्मा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में गढ़वाली, कुमाऊंनी और नेपाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कार्यक्रम में रेखा वर्मा ने मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कलाई पर र...
मातृशक्ति, स्थानीय हुनर और आत्मनिर्भरता के सशक्त पैरोकार : मुख्यमंत्री धामी

मातृशक्ति, स्थानीय हुनर और आत्मनिर्भरता के सशक्त पैरोकार : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  मातृशक्ति, स्थानीय हुनर और आत्मनिर्भरता के सशक्त पैरोकार : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्पाद हमारी स्थानीय संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं। इन उत्पादों को खरीदकर हम न केवल स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उनसे जुड़ी महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर ब...
गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत’ थीम पर शिक्षा समागम आयोजित

गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत’ थीम पर शिक्षा समागम आयोजित

Uncategorized
गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत’ थीम पर शिक्षा समागम आयोजित   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (एबीएसएस 2026) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थीम एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत रही। समागम में विश्वविद्यालय के 45 शोधार्थियों एवं 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों, उसके लाभों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम न...
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

Uncategorized
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट     देहरादून। उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और समसामयिक विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अभी भी लंबित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बजट की व्यवस्था कर रही है और जल्द ही अस्पताल को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती ब्रह्मकुमारी बहने

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती ब्रह्मकुमारी बहने

Uncategorized, उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती ब्रह्मकुमारी बहने प   देहरादून, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आज उनके कैंप कार्यालय में ब्रह्मकुमारी बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए और रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।   इस अवसर पर बी.के. मीना दीदी, कुमारी स्वाति आदि उपस्थित रहे।...
नई पीढ़ी के सपनों को पंख दे रहे मुख्यमंत्री धामी, 140 श्रेष्ठ विचारों पर विद्यार्थियों से करेंगे सीधा संवाद

नई पीढ़ी के सपनों को पंख दे रहे मुख्यमंत्री धामी, 140 श्रेष्ठ विचारों पर विद्यार्थियों से करेंगे सीधा संवाद

Uncategorized
नई पीढ़ी के सपनों को पंख दे रहे मुख्यमंत्री धामी, 140 श्रेष्ठ विचारों पर विद्यार्थियों से करेंगे सीधा संवाद     देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में वे अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ...
BTIndia@100 के मंच से मुख्यमंत्री धामी ने देश के प्रमुख उद्योग जगत के सामने रखा उत्तराखंड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की अपार संभावनाओं, मजबूत कनेक्टिविटी, युवाओं के रोजगार और विकास मॉडल का दमदार विजन

BTIndia@100 के मंच से मुख्यमंत्री धामी ने देश के प्रमुख उद्योग जगत के सामने रखा उत्तराखंड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की अपार संभावनाओं, मजबूत कनेक्टिविटी, युवाओं के रोजगार और विकास मॉडल का दमदार विजन

Uncategorized
  BTIndia@100 के मंच से मुख्यमंत्री धामी ने देश के प्रमुख उद्योग जगत के सामने रखा उत्तराखंड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की अपार संभावनाओं, मजबूत कनेक्टिविटी, युवाओं के रोजगार और विकास मॉडल का दमदार विजन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित BTIndia@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand: Powering India’s Industrial Growth’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तराखण्ड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा राज्य के विकास मॉडल को देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखण्ड की औद्योगिक पहचान में महत्वपूर्ण बदलाव आया ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशियों का भव्य दीक्षारंभ, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार, अनुशासन और सेवा का संदेश

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशियों का भव्य दीक्षारंभ, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार, अनुशासन और सेवा का संदेश

Uncategorized
“श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशियों का भव्य दीक्षारंभ, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार, अनुशासन और सेवा का संदेश   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में ज्ञानयात्रा का भव्य दीक्षारंभ हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का बुधवार को भव्य समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त 2026 तक चले इस आयोजन में देशभर से आए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 अगस्त को श्री गुरु राम राय हैलीपैड ग्राउंड पर डीजे बीट्स, रेन डांस और ग्रैंड मस्ती ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया। हेलीपैड की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर छात्र छात्राएं मन्त्र मुग्ध हो गए. हेलीपैड ग्राउंड पर सुबह से शुरू हुआ उत्साह और उमंग का स...