Wednesday, November 11News That Matters

Dehradun

महिलाओं मे पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु चैंनिग फैंसिंग की मांग की जिस पर मुख्य कृषि अधिकारी ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया   

महिलाओं मे पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु चैंनिग फैंसिंग की मांग की जिस पर मुख्य कृषि अधिकारी ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  महिलाओं मे पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु चैंनिग फैंसिंग की मांग की जिस पर मुख्य कृषि अधिकारी ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया   मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड गैरसेंण के ग्राम सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग का यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग यूनिट यथा अचार डब्बा बंदी,स्क्वैश बोतल को सील करना, लैबलिंग, बैंक सेलर से दाल पैकिंग, अचार पैकिंग, मसाला पैकिंग तथा हैंड सीलिंग मशीन से दाल पैकिंग, बेस्ट कोचिंग मशीन, फाइल पैंकिग मशीन के प्रशिक्षण के साथ-साथ मंडुवा थ्रेसर, झंगोरा पीसने तथा जूस निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ महिलाओं को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं द्वारा पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फ...
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।      

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।   बंशीधर तिवारी: दून को संवारने में जुटा ‘एक शिल्पी‘ देहरादून। शहर का स्वरूप पिछले एक दशक में तेजी से बदला है। यहां बड़ी संख्या में प्रदेश और बाहरी इलाकों से लोग बसे हैं। ऐसे में शहर का आकार और जनसंख्या घनत्व भी बढ़ गया। आबादी बढ़ने के साथ ही यहां चुनौतियां भी बढ़ी हैं। शहर का विस्तार हुआ है और हरियाली कम होने के साथ प्रदूषण भी बढ़ा है। इन चुनौतियों से पार पाने के लिए एक वृहद योजना पर काम कर रहा है एमडीडीए। एमडीडीए देहरादून और मसूरी के ऐतिहासिक और पौराणिक स्वरूप के साथ ही इन शहरों को स्वच्छ, सुंदर और हरियाली युक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। ‘ग्रीन दून, क्लीन दून‘ की इस अवधारणा के पीछे एक शिल्पी यानी एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की दूरदर्शी सोच, कर्मठता...
मरीजों की समझें पीड़ा, सरकारी चिकित्सालयों में अनावश्यक रेफरल स्वीकार नहीः डीएम      

मरीजों की समझें पीड़ा, सरकारी चिकित्सालयों में अनावश्यक रेफरल स्वीकार नहीः डीएम    

Dehradun, उत्तराखंड
मरीजों की समझें पीड़ा, सरकारी चिकित्सालयों में अनावश्यक रेफरल स्वीकार नहीः डीएम   2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में देर शाम जनपद के सभी उप जिला चिकित्सालयों की एक साथ प्रबन्धन समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने चकित्सालयों के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कहा कि आप चिकित्सालयों में सुविधा बढाएं जनमानस के प्रति कमिटमेंट बढाएं। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी चिकित्सालयों को रेफलर सेन्टर बनाकर मजाक न बनाए सभी लोग निजी चिकित्सालयों का खर्चा वहन नही कर सकते हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधा बढाए जाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है, लगभग सभी चिकित्सालयों में पूर्ण स्टॉफ भी है, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टॉफ के सहयोग से हम आदर्श व्यवस्था बना सकते हैं, यह सेवा के साथ ही एक पुनीत कार्य भी है। जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के आक्...
मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का निरीक्षण किया      

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का निरीक्षण किया    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का निरीक्षण किया     आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीडीए द्वारा निर्माणाधीन पार्किंग, फायर स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डॉ अग्रवाल को अधिकारियों ने बताया कि 356 प्रभावित व्यापारियों में से 285 व्यापारियों को यहां प्लाट दिया रहा है, यह प्लाट उनकी वर्तमान दुकान के मूल्य के आधार पर दिया गया है। बताया कि शेष व्यापारियों को धनराशि दी गई है। निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल को अधिकारियों ने बताया कि लगभग 126 करोड़ रुपए की योजना से करीब 10 हेक्टेयर भूमि पर आढ़त बाजार शिफ्ट किया जा रहा है। बताया कि पांच मंजिला पार्किंग निर्माणाधीन है जिसमें 570 ...
विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र का आभार   

विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र का आभार  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
विशेष वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र का आभार ऋषिकेश में पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 100 करोड़ रुपए सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से 66 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024 - 25 योजना‘ के तहत 66 करोड़ रुपए का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में तीर्थनगरी ऋषिकेश में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए योजना के तहत कुल 100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 66 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। जबकि दूसरी किश्त के 34 करोड़ रुपए, प्रथम चरण की सहायता 75 प्रतिशत तक खर्च करने पर जारी की ...
सड़क सुधारीकरण को लेकर स्पीडब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग, डिवाईडर बनाने की प्रक्रिया शुरू   

सड़क सुधारीकरण को लेकर स्पीडब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग, डिवाईडर बनाने की प्रक्रिया शुरू  

Dehradun, उत्तराखंड
  सड़क सुधारीकरण को लेकर स्पीडब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग, डिवाईडर बनाने की प्रक्रिया शुरू   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं कार्यदायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच, एन एच आई, के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है, सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज औपचारिकताएं न समझें विभाग, सड़क सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्रास बेरियर तक सीमित न रहे विभाग, सड़क सुरक्षा हेतु किये जाने है ठोस प्रबन्ध...
पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है:धामी

पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है:धामी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है:धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।...
सीएम धामी ने केंद्रीय मदद के लिए जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार   

सीएम धामी ने केंद्रीय मदद के लिए जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
सीएम धामी ने केंद्रीय मदद के लिए जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा मद में उत्तराखण्ड के लिए ₹139 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए ₹1115.67 करोड़ की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए स्वीकृत धनराशि से आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रणाली को मजबूत करके आपदाओं के दौरान जान-माल को होने वाले किसी भी बड़े नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। उच्चस्तरीय समिति ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए ₹115.67 ...
धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है:तिवारी   

धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है:तिवारी  

Dehradun, उत्तराखंड
  धौलास में बन रही यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है:तिवारी   प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देहरादून के धौलास क्षेत्र में निर्माणाधीन 240 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) घरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती और सुसज्जित आवास प्रदान करना है। धौलास हाउसिंग स्कीम के तहत बन रहे ये घर पीएम आवास योजना के मापदंडों के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, और परियोजना को समय सीमा ...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, बदरी- केदार में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों व चारधाम यात्रा को लेकर की चर्चा   

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, बदरी- केदार में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों व चारधाम यात्रा को लेकर की चर्चा  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, बदरी- केदार में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों व चारधाम यात्रा को लेकर की चर्चा श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और चारधाम यात्रा को लेकर चर्चा की। अजेंद्र ने आज नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्तमान में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य चल रहे हैं । वर्ष 2013 की आपदा में बुरी तरह से तहस - नहस केदारपुरी आज प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में दिव्य व भव्य स्वरूप ले रही है। बीकेटीसी अध्...