Sunday, October 25News That Matters



बस हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ, पुलिस ने यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए व्यवस्था की

 

बस हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ, पुलिस ने यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए व्यवस्था की

आज दिनांक – 28/11/2024 को कोतवाली डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि टोल प्लाजा लच्छीवाला के पास एक प्राईवेट बस संख्या UP15CT-8271 का एक्सीडेन्ट हो गया है, सूचना पर तत्काल कोतवाली डोईवाला से बचाव व आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस बल रवाना किया गया। मौके पर 36 सीटर बस संख्या UP15CT-8271, जो दिल्ली से नेहरूग्राम देहरादून बारात में आये लोगो को लेकर आयी थी तथा शादी पूर्ण होने के बाद आज 30 बारातियों को लेकर वापस संगम विहार दिल्ली जा रही थी, जिसे बस चालक बबलू चला रहा था। उक्त बस टोल प्लाजा के पास तकनिकी खराबी से ब्रेक फेल होने के कारण अनियन्त्रित होकर डिवाईडर से टकरा गयी। उक्त दुर्घटना मे बस सवार एक महिला मन्जू उम्र 44 वर्ष को गंभीर चोट आई है, बस सवार अन्य व्यक्तियों को साधारण चोटें आई है। सवारियो को डोईवाला पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

*घायलो का विवरण (सभी को साधारण चोट)*

1- नरेन्द्र वंसवाल उम्र 40 वर्ष
2- चन्द्रवती उम्र 40 वर्ष
3- वैशनवी उम्र 11 वर्ष
4- दीपक कुमार उम्र 44 वर्ष
5- अन्जू उम्र 36 वर्ष
6- सानवी उम्र 13 वर्ष
7- नवीन उम्र 22 वर्ष
8- राजेन्द्र प्रसाद उम्र 46 वर्ष
9- निवांश उम्र 05 वर्ष
10- बबलू उम्र 36 वर्ष
11- सुमित उम्र 38 वर्ष
12- श्रीमती मंजू उम्र 44 वर्ष (फ्रेक्चर)
सभी निवासी संगम विहार, दिल्ली

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उपनल कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार और बैंकों के बीच हुआ एमओयू  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *