Thursday, December 25News That Matters

Dehradun

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे हमारी सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे : जोशी   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे हमारी सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे : जोशी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे हमारी सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे : जोशी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के उपलक्ष्य में अपनी विधायक निधि से स्वीकृत निधि वर्ष 2024 - 25 से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्डो की 47 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मसूरी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पठन पाठन एवं खेल सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंनेथ आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु पठन पाठन एवं खेल सामग्री पर आधारित विडियो का विमोचन भी किया। अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और शिक्षा के बिना किसी भी देश या समाज का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कह...
मुख्यमंत्री धामी ने सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री धामी ने सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार ...
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन बहुत तेजी से बढ़ा है जिससे *फ्लोटिंग पापुलेशन* बड़ी संख्या में राज्य में आ रही है। ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क का चौड़ीकरण और पार्किंग का विस्तार करना नितांत आवश्यक है। इसके समाधान के लिए केंद्रीय सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के विस्तार की संभावना को देखते हुए नए *टूरिस्ट स्पॉट* विकसित किए जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया।...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर डीएम ने कर दी शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मुख्यमंत्री को ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं…

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर डीएम ने कर दी शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मुख्यमंत्री को ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं…

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर डीएम ने कर दी शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मुख्यमंत्री को ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश का पालन करते हुए देहरादून डीएम के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ शराब की दुकानों पर छापेमारी की। औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। टीम का यह अभियान पुरे देहरादून जिले मे चलाया जा रहा है हर एक दुकान पर जाकर ओवर रेटिंग के साथ-साथ रजिस्टर चेक किये गए बता दे कि लंबे समय से सीएम धामी को भीशराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाने के निर्देश पहले से दे रखे है.. जिस पर टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। सीएम धामी के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों प...
जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट

जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
जनता को उम्मीद, धामी सरकार ही देगी मजबूत भू कानून, विपक्ष की झुंझलाहट राजनैतिक: भट्ट     देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब तक हर वायदे पर खरा उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी से जनता की उम्मीद है और निश्चित रूप से राज्य के भू कानून का समाधान होगा। उन्होंने भू कानून को लेकर एकाएक कांग्रेस की सक्रियता और झुंझलाहट को राजनीति से प्रेरित बताया। भट्ट ने कहा कि भाजपा ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप 2007 मे भी पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल मे बने भू कानून मे संशोधन किया था। एक बार फिर राज्य के मौलिक स्वरूप को बनाये रखने तथा सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए जन अपेक्षाओं की खातिर भू कानून मे बड़ा बदलाव कर इसे कड़ा किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी इसके लिए बजट सत्र मे कानून लाने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे मे तय है कि राज्य का नया और कड़ा भू कानून अस्तित्व मे आने ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनको पुस्तक भेंट करते जनकवि अतुल शर्मा   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनको पुस्तक भेंट करते जनकवि अतुल शर्मा  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनको पुस्तक भेंट करते जनकवि अतुल शर्मा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनकवि अतुल शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान जनकवि राज्य आंदोलनकारी अतुल शर्मा द्वारा लिखे गए अनेकों जनगीत, क्रांतिकारी गीतों सहित पृथक राज्य बनाने में जनकवि अतुल शर्मा की भूमिका सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलनकारी अतुल शर्मा ने राज्य स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण दिए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार भी जताया। इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को "बिना दरवाजों का समय" के नामक पुस्तक भी भेंट की।...
दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है :सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल      

दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है :सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है :सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल     आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा शक्ति केंद्र संयोजक मिलन कार्यक्रम के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में घर-घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि शक्ति केंद्र संयोजक के परिवारों से मिलकर शुभकामनाएं देने का संकल्प हमारा पूरा होने जा रहा है कल तक हम महानगर की सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी जाएगी। दीपावली का यह त्यौहार हमें बुराई से लड़ने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की दिशा देता है इस उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में रहकर प्रत्येक वर्ग के साथ समन्वय में बनाते ह...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ पर प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ पर प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ पर प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश मंत्री गणेश जोशी ने काफिला छोड़ लाइब्रेरी से पिक्चर पेलेस तक पहुंचे रिक्शे से, नियमों का पालन की अपील मसूरी, 25 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने की अपील भी की।...
एमडीडीए को अब किराए पर नहीं लेनी पड़ेगी जेसीबी,प्राधिकरण ने 37 लाख लागत से नई जेसीबी की क्रय, उपाध्यक्ष तिवारी ने नारियल तोड़कर किया शुभारंभ

एमडीडीए को अब किराए पर नहीं लेनी पड़ेगी जेसीबी,प्राधिकरण ने 37 लाख लागत से नई जेसीबी की क्रय, उपाध्यक्ष तिवारी ने नारियल तोड़कर किया शुभारंभ

Dehradun, उत्तराखंड
एमडीडीए को अब किराए पर नहीं लेनी पड़ेगी जेसीबी,प्राधिकरण ने 37 लाख लागत से नई जेसीबी की क्रय, उपाध्यक्ष तिवारी ने नारियल तोड़कर किया शुभारंभ       एमडीडीए को अब अवैध प्लाटिंग या अन्य ध्वस्तीकरण कार्यों के लिए किराए पर जेसीबी नहीं लेनी पड़ेगी। प्राधिकरण ने अब अपनी जेसीबी क्रय कर ली है जिसका शुभारंभ शुक्रवार को उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने नारियल तोड़कर किया। प्राधिकरण की ओर से अब तक 5 हजार बीघा से ज्यादा अवैध प्लाटिंग इत्यादि पर कार्रवाई की गई है लेकिन पिछले कुछ सालों में दिक्कत यह थी कि अपनी जेसीबी न होने के कारण प्राधिकरण को भारी भरकम किराए पर इसे ध्वस्तीकरण के लिए लेना पड़ता था। विगत दिनों प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए थे कि प्राधिकरण हित में स्वयं की जेसीबी क्रय की जाए। इसी क्रम में आज प्राधिकरण में नई जेसीबी आ गयी जिसका शुभारंभ उपाध्यक्ष म...
अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए   

अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए  

Dehradun, उत्तराखंड
  अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं। सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी आपतकालीन व्यवस्था रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू अवस्था में रखें। त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थ...