Tuesday, December 30News That Matters

रिपब्लिक स्पेशल

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ दीपावली पर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मनाया..   

देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ दीपावली पर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मनाया..  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ दीपावली पर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मनाया..   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें। सैनिक कल्याण मंत्री ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न सीमाओं पर दीवाली पर्व की यादों को भी ताजा किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए काम...
मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि में रखी सियासी सद्भाव की नींव पढ़े पूरी ख़बर..   

मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि में रखी सियासी सद्भाव की नींव पढ़े पूरी ख़बर..  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि में रखी सियासी सद्भाव की नींव पढ़े पूरी ख़बर.. देहरादून। दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। पिछले तीन दिनों में लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग सरकारी आवास में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दे चुके हैं। प्रदेशभर से आए लोगों का मुख्यमंत्री धामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की। इसी दौरान समय निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी। वह पक्ष और विपक्ष के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने पहुंचे, जिसे उत्तराखण्ड में राजनैतिक सौहार्द की एक शानदार परम्परा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को एक सफल प्रशासक के साथ ही बेहद विनम्र और...
मुख्यमंत्री धामी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री धामी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

Dehradun, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्...
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की देहरादून में जिंदाबाद जिंदाबाद इसलिए हुई की… वादों पर खरे उतरे   

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की देहरादून में जिंदाबाद जिंदाबाद इसलिए हुई की… वादों पर खरे उतरे  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की देहरादून में जिंदाबाद जिंदाबाद इसलिए हुई की... वादों पर खरे उतरे   आज महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने अवगत कराया कि महानगर के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने दीपावली से पूर्व यह संकल्प लिया था कि महानगर के समस्त शक्ति केंद्र के संयोजक व महानगर के पदाधिकारियों के निवास पर प्रवास करके उनके परिवारों एवं परिजनों के साथ स्नेहिल मुलाकात करने का संकल्प लिया था संकल्प आज पूर्ण हुआ। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि महानगर के शक्ति केंद्र के सभी परिवारों से मिलकर एक अलग से आनंद की अनुभूति प्राप्त की जिसकी व्याख्या शब्दों में नहीं की जा सकती जो अपने पन का एहसास मुझे प्राप्त हुआ मैं अपने आप को बहुत बड़ा सौभाग्य शाली एवं गौरांवित महसूस करता हूं। मैं हृदय के अंतकरण से महानगर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओ का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त कर...
हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे सभी विभाग   

हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे सभी विभाग  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे सभी विभाग   उत्तराखण्ड सरकार के अधीन सभी विभाग और कार्यालयों की बैठकों, आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदे जाएंगे। हाउस ऑफ हिमालयाज, उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का कॉमन ब्रांड है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ है। सचिव राधिका झा ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित हाउस ऑफ हिमालयाज ब्राडं अपने गुणवत्ता को लेकर भी कम समय में पहचान बनाने में कामयाब रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद ई कॉमर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से बुधवार को सभी विभागों ओर कार्यालयों प्रमुखों को पत्र लिखकर, विभिन्न विभागीय और कार्यालय की बैठकों, कार्यक्रमों, समारोहों और होली, दिवाली जैसे मुख्य ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान हैस्को के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।   

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान हैस्को के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान हैस्को के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।     हैस्को के संस्थापक एवम् पद्मभूषण डाॅ अनिल जोशी ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) एवम् हैस्को अनुबंध करेगा दोनेां संस्थान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर मिलकर काम करेंगे। डाॅ अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनो के मध्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्तवपूर्णं मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, समय पर वर्षा न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों से आग से वनों को होने वाली क्षति जैसे मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ। डाॅ अनिल जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को ह...
स्वास्थ्य विभाग में 276 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत   

स्वास्थ्य विभाग में 276 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
स्वास्थ्य विभाग में 276 चिकित्सकों की जल्द होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्साधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। विभाग की ओर से बैकलॉग के इन पदों की भर्ती हेतु राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन िंसंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर कर आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना है। इसी उद्देश्य के दृष्टिगत सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से रिक्त पड़े चिकित्सकों के बैकलॉग पदों को...
चिकित्सालयों में प्रतिदिन बदली जाएगी बैड सीट, प्रत्येक दिन के लिए रखें अलग कलर कोडः मंत्री    

चिकित्सालयों में प्रतिदिन बदली जाएगी बैड सीट, प्रत्येक दिन के लिए रखें अलग कलर कोडः मंत्री  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  चिकित्सालयों में प्रतिदिन बदली जाएगी बैड सीट, प्रत्येक दिन के लिए रखें अलग कलर कोडः मंत्री (जि.सू.का) माननीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डॉ धन सिह रावत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय मंत्री ने कहा कि डीएम बंसल द्वारा जनपद के स्कूलों के आधुनिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु सराहनीय प्रयास किया हैं। उन्होनें कहा कि अल्मोड़ा, नैनीताल देखा है, जनमानस के कार्यों में तत्पर रहने की बात कहते हुए माननीय मंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की बिन्दुवार, बल्ड बैंक, अतिरिक्त औषधि काउंटर बढाने, बैरा रूम, उपकरण आदि की समीक्षा करते हुए कार्य व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जिलाधिकारी का बेहतर कार्य बताया। इसके...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्टाफ ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्टाफ ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रांगण में दीपोत्सव का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा, श्री दरबार साहिब के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक विजय नौटियाल, एसजीआर...
पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ   

पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ       प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लिए कुल 12850 करोड़, रुपए लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्धाटन और शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी, हेली एम्बुलेंस संकट के समय लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी। कई बार जहां सड़क मार...