Friday, November 13News That Matters

रिपब्लिक स्पेशल

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का” का विमोचन किया

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का” का विमोचन किया

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का" का विमोचन किया   नियोजन विभाग की पुस्तिका अग्रगामी का भी मुख्यमंत्री ने किया विमोचन   मुख्यमंत्री ने आईटीडीए द्वारा विकसित नागरिक केंद्रित परियोजना अपणि सरकार पोर्टल, परिवहन एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर/पोर्टल का भी किया लोकार्पण।     *विभागों द्वारा तैयार किये गये पोर्टल एप्प आदि की ऑनलाइन व्यवस्था मात्र औपचारिक बनकर न रहें, बल्कि आम आदमी उससे लाभान्वित हो, यह सुनिश्चित किया जाय- मुख्यमंत्री*     मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गढ़ीकेंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना की 22 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’’ का विमोचन कि...
उत्तराखण्ड  / देहरादून      इलेक्शन मोड पर हो परीक्षाएं सम्पन्न कराने की व्यवस्थाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ड / देहरादून इलेक्शन मोड पर हो परीक्षाएं सम्पन्न कराने की व्यवस्थाः मुख्य सचिव

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
उत्तराखण्ड  / देहरादून     *इलेक्शन मोड पर हो परीक्षाएं सम्पन्न कराने की व्यवस्थाः मुख्य सचिव*   *प्रश्न पत्रों को डबल लॉक एवं सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए*   *परीक्षा का समय प्रातः 11.00 बजे से 01.00 बजे किया जाए*   उत्तराखण्ड क मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जाने वाली चयन परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाने के सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की गई   मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित परीक्षाओं में से दिसम्बर माह में पुलिस आरक्षी, आईआरबी एवं अग्निशामक की परीक्षा सम्पन्न होनी है। उन्होंने सभी ...
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून चिकित्सालय देहरादून के अंतर्गत ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून चिकित्सालय देहरादून के अंतर्गत ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून चिकित्सालय देहरादून के अंतर्गत ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।     उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘‘आशा संगिनी’’ पोर्टल का भी शुभारंभ किया एवं आशा कार्यकत्रियों की हस्त पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदों में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्ता भी की। आशा संगिनी के माध्यम से राज्य की समस्त 12018 आशा कार्यकत्री प्रोत्साहित होंगी। आशा कार्यकत्रियों को नियत समय पर भुगतान दिलवाने तथा उनके द्वारा सम्पादित किए गए कार्यों के मूल्यांकन व अनुश्रवण हेतु “आशा संगिनी“ पोर्टल को सभी जनपदों में संचालित कर दिया गया है। राज्य में कार्यरत सभी आशा कार्यकत्रियों को प्रति माह उनके द्वारा किये गये कार्यों के सापेक्ष निर...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फिजियोथैरेपीकी सांयकालीन ओपीडी सेवाएं शुरू

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फिजियोथैरेपीकी सांयकालीन ओपीडी सेवाएं शुरू

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फिजियोथैरेपीकी सांयकालीन ओपीडी सेवाएं शुरू       देहरादून।     श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजिथैरेपी विभाग में शाम की ओपीडी सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। मरीजों की अस्पताल प्रशासन से लंबे समय से यह मांग थी कि फिजियोथेरेपी विभाग में सुबह की शिफ्ट के अलावा शाम को भी फिजियोथैरेपी सेवाएं संचालित की जाएं। अस्पताल प्रशासन ने शाम 4ः00 बजे से 7ः00 बजे तक मरीज़ों के सेवार्थ फिजियोथैरेपी की सेवाएं शुरू कर दी गई है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने दी। फिजियोथैरेपी विभाग में सुबह की शिफ्ट की तरह ही शाम की ओपीडी में भी कमर दर्द, गर्दन दर्द, लेकवा, चेहरे का लकवा, एड़ी का दर्द,  मांसपेशियों की कमजोरी व अकड़न, स्लिप डिस्क, गठिया, जोड़ों का दर्द, सर्जरी या प्लास्टर के बाद जोड़ों का जाम होना,...
6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा*    *- मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक

6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा* *- मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
*प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमानः*   *- 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा*   *- मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक*   *- प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड*   *देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण):* प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।   राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने व...
शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण  विस्तारीकरणः महाराज

शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरणः महाराज

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण  विस्तारीकरणः महाराज     देहरादून।   प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।   लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश की सड़कों गढ्डा मुक्त करने का अभियान मुस्तैदी के साथ चल रहा है अधिकांश क्षेत्रों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होने त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही है।   श्री...
काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपती ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा

काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपती ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपती ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा     देहरादून 10 नवम्बर,   गल्जवाड़ी की ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने ग्रामीणों संग प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात कर गांव में जमीन की समस्या को त्वरित गति से समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा। वीरवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पहुंची ग्राम प्रधान ने मंत्री को ज्ञान सौंपा और गल्जवाड़ी गांव में निवास करने वाले सभी लोगों के लिए जमीन को आबादी घोषित करवाने का अनुरोध किया। पत्र में माध्यम से उन्होंने बताया कि गांव में पिछले दो पीढ़ियों से लोग अपने आवासीय भवनों को आबादी दर्ज कराने का अनुरोध कर रहे हैं, किन्तु अभी तक समाधान न होने पाने के लिए शरासती तत्व गांव की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा में भी यह प्रकरण हैं किन्तु अभी तक शा...
एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल में  अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल, हमारे बारे में
एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम   पोस्टर प्रतियोगा का प्रथम पुरस्कर अनुभव, आयुषी प्रसाद, वंदना गुंसाई व सोनिया रावत के नाम   शिवांगी रावत, सालिह युनुस व हिमानी बिष्ट की टीम के मॉडल अव्वल   देहरादून।     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेषज्ञों की रेडियोलॉजी की बारीकियों से अवगत करवाया। वर्ष 2022 की अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस की थीम रेडियोग्राफर्स एट दि फोर फ्रंट ऑफ पेशेंट सेफ्टी है। गुरुवार को श्री गुरु राम राय स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री महंत इन्दिरेश अस्पत...
। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में मेडिको लीगल अपडेट्स पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजन किया गया।

। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में मेडिको लीगल अपडेट्स पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजन किया गया।

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मेडिको लीगल अपेडेट के बारे में दी जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में मेडिको लीगल अपडेट्स पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय सीएमई में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों के डॉक्टरों व मेडिकल छात्र-छात्राआंे ने शिरकत की। फारंेसिक विशेषज्ञों ने मेडिकल छात्र-छात्राओं व डॉक्टरों को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मेडिको लीगल एवम् ट्रामा से जुड़े दस्तावेजों को तैयार करने की वैधानिक विधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चार्ट व मॉर्डल्स तैयार कर मैडिको लीगल की बारीकियों को संदेश के माध्यम से अभिव्यक्त किया। मेडिको लीगल के राष्ट्रीय एवम् अन्तराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सीएमई में प्रतिभाग किया। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ क...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 11736 लाख रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 4948 लाख की 22 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टैक्सी स्टैंड गैरसैंण से स्टेडियम होते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मोटर मार्ग के निर्माण, पर्यटन विकास मेला मेहलचौरी के लिए दो लाख की धनराशि तथा कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला गैरसैंण के लिए भी 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान जिला सूचना कार्यालय चमोली द्वारा प्रकाशित जनपद की ‘‘विकास पुस्तिका’’ का विमोचन भी किया गया।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ...