Sunday, October 25News That Matters



श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फिजियोथैरेपीकी सांयकालीन ओपीडी सेवाएं शुरू

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फिजियोथैरेपीकी सांयकालीन ओपीडी सेवाएं शुरू

 

 

 

देहरादून।

 

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजिथैरेपी विभाग में शाम की ओपीडी सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। मरीजों की अस्पताल प्रशासन से लंबे समय से यह मांग थी कि फिजियोथेरेपी विभाग में सुबह की शिफ्ट के अलावा शाम को भी फिजियोथैरेपी सेवाएं संचालित की जाएं। अस्पताल प्रशासन ने शाम 4ः00 बजे से 7ः00 बजे तक मरीज़ों के सेवार्थ फिजियोथैरेपी की सेवाएं शुरू कर दी गई है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने दी।

फिजियोथैरेपी विभाग में सुबह की शिफ्ट की तरह ही शाम की ओपीडी में भी कमर दर्द, गर्दन दर्द, लेकवा, चेहरे का लकवा, एड़ी का दर्द,  मांसपेशियों की कमजोरी व अकड़न, स्लिप डिस्क, गठिया, जोड़ों का दर्द, सर्जरी या प्लास्टर के बाद जोड़ों का जाम होना, जन्मजात बच्चों के पैर का टेढ़ा होना, खेल के दौरान चोटिल होना, साइटिका का दर्द, सिर का चक्कर, घुटनों का दर्द, कंधे का दर्द व जाम होना जैसी परेशानियों के निवारण के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं। अब मरीज़k श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नॉर्थ ब्लॉक बिल्डिंग के भूतल पर शाम की ओपीडी में भी फिजियोथैरेपी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। ज्ञातव्य है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग के नवनिर्मित विंग में कुशल चिकित्सकों की देखरेख में आधुनिक मशीनों व व्यायाम के साथ आधुनिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें -  1500 नर्सिंग स्टाफ, 750 एएनएम, 500 सीएचओ, 500 डॉक्टर्स, 378 मेडिकल कॉलेज हेतु असिस्टेंट प्रोफेसर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार, रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज हेतु 3700 पदों पर नियुक्तियां देने जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *