
क्यों गिर रहे हैं हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़? जानिए असली वजह
क्यों गिर रहे हैं हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़? जानिए असली वजह
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को पहाड़ का हिस्सा गिरने से अब तक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग घायल हुए सवाल ये है कि हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में इतनी ज्यादा भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और पहाड़ों के दरकने और गिरने की घटनाएं इतनी ज्यादा क्यों हो रही हैं? इसके पीछे क्या वजह है? क्या इंसानी गतिविधियों की वजह से ऐसा हो रहा है. क्योंकि साल 2014 से 2020 तक देशभर में भूस्खलन और पहाड़ों के गिरने की करीब 3656 बड़ी घटनाएं हुई है
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में अक्सर हमें फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और पहाड़ों के गिरने की खबर मिलती है. पिछले कुछ सालों में ये घटनाएं बढ़ गई हैं. इसके पीछे बड़ी वजह है पारिस्थितकी के अनुसार संवेदनशील हिमालयी इलाकों में इंसानों की गतिविधियों का बढ़ना. हिमाच...