Sunday, April 19News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

CM त्रिवेंद्र का मंडलायुक्त कार्यालय में छापा, आते ही गेट करवाए बंद; कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

CM त्रिवेंद्र का मंडलायुक्त कार्यालय में छापा, आते ही गेट करवाए बंद; कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक मंडलायुक्त कार्यालय में धमक पड़े। उन्होंने आते ही कार्यालय का गेट भी बंद करा दिया। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए से संबंधित किसी फाइल को लेकर उन्होंने सवाल-जावाब भी किए। यह फाइल कई दिनों से सीएम कार्यालय नहीं पहुंच पाई थी। फाइल को लेकर उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष को भी तलब किया। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री फाइल लटकाने के मामले को लेकर कैंप ऑफिस में पहुंचे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। इस दौरान काम में लापरवाही कर रहे कुछ कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।...
मकर संक्रांति स्नान पर हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र में 07 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति स्नान पर हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र में 07 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तराखंड
मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर देश के कोने-कोने से आये लगभग 07 लाख 11 हजार श्रद्धालुओं द्वारा आरती के समय तक हर की पैड़ी सहित कुम्भ क्षेत्र के अन्य समस्त घाटों पर पवित्र डुबकी लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया गया। कुम्भ मेला पुलिस बीते कल शाम से ही अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गई थी। रात्रि 1200 बजे के बाद से ही हर की पैड़ी एवं अन्य घाटों पर स्नानार्थियों का आवागमन शुरू हो गया। प्रातः काल में सूर्योदय के साथ जैसे-जैसे मौसम में साफ खिली धूप के कारण गर्माहट बढ़ती गई वैसे-वैसे ही मेला क्षेत्र के होटल, धर्मशालाओं, लॉज, आश्रमों में ठहरे हुए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिये घाटों पर पहुंचने लगे। देर रात से ही हरिद्वार सीमा में भी वाहनों के आने की दर में लगातार वृद्धि होने लगी और चमगादड़ टापू निर्मित निशुल्क वाहन पार्किंग भी वाहनों से भरने लगी। यातायात एवं पार्किंग ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल द्वारा यातायात ...
गैरसैण बनेगा पहाड़ के विकास की लाइफ लाइन, गैरसैण के सम्पूर्ण विकास को 10 वर्षो के लिए 25 हजार करोड़ की योजना: भगत

गैरसैण बनेगा पहाड़ के विकास की लाइफ लाइन, गैरसैण के सम्पूर्ण विकास को 10 वर्षो के लिए 25 हजार करोड़ की योजना: भगत

उत्तराखंड
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की गैरसैण पहाड़ के विकास की लाइफ लाइन साबित होगी। पूर्व सीएम हरीश रावत के पलायन के सम्बन्ध में दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार पlलायन आयोग का गठन किया गया तो पहली बार रिवर्स पलायन भी हुआ है। भगत ने कहा कि गैरसैण के सम्पूर्ण विकास के लिए आगामी 10 वर्षो के लिए 25 हजार करोड़ की योजना बनाई गई है और इससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि गैरसैण में पेयजल के लिए 100 करोड़ , सचिवालय भवन निर्माण के लिए 100 करोड़, कर्मचारी आवासीय भवनों के लिए साढ़े 4 करोड़ स्वीकृत किये गए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गैरसैण के विकास के लिए सड़को का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पर कार्य प्रगति पर है और इसे गैरसैण तक पहुचाने के लिए कंर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।...
उत्तराखंड कांग्रेस ने बांटे जिलों व विधानसभाओं के प्रभार, देखें पूरी सूची..

उत्तराखंड कांग्रेस ने बांटे जिलों व विधानसभाओं के प्रभार, देखें पूरी सूची..

उत्तराखंड
कांग्रेस ने बांटे जिलों व विधानसभाओं के प्रभार। पार्टी ने गठित की 13 सदस्यीय चार्ज शीट कमेटी। पार्टी में ब्लॉक नगर महानगर व जिले में मासिक बैठकें अनिवार्य विधानसभा व जिला प्रभारी करेंगे समीक्षा। संगठन और संघर्ष के नारे को जमीनी तौर पर साकार करने के लिए पार्टी ने कमर कसी देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नए वर्ष में नए नारे संगठन व संघर्ष को साकार करने के लिए पूरे जोश खरोश व संकल्प के साथ काम पर लग गया है। पिछले दिनों सीडब्ल्यूसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के तीन दिवसीय सफल दौरे के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य के सभी जिलों व विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियाँ को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी हैं व राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की नाकामियों व भ्रस्टाचार को जनता के सामने उजागर करने...
कोरोना को मात देने के लिए उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

कोरोना को मात देने के लिए उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज उत्तराखंड पहुँच हो चुकी है। देहरादून के सीएमओ कार्यालय में वैक्सीनो को सुरक्षित रखा गया है। राज्य में 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख खुराक बुधवार को राजधानी देहरादून पहुंच गई। 15 जनवरी तक राज्य के सभी बूथों पर वैक्सीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।  अभियान के पहले दिन राज्य में कुल 43 बूथ पर टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए बूथों का चयन कर लिया गया है। ज्यादा आबादी वाले देहरादून, हरिदवार, यूएस नगर और नैनीताल जिलों में चार- चार बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। जबकि अन्य जिलों में तीन या दो बूथ पर टीकाकरण किया जाना है। पहले चरण में राज्य में मेडिकल कॉलेज और बड़े अस्पताल के कर्मचारियों को टीके लगाए जाने हैं। राज्य में पहले चरण में कुल 87 हजार के करीब स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इनमें से पचास प्रतिशत लोगों क...
SGRR विश्वविद्यालय के कई छात्रों को 6-6 लाख के पैकेज, कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज बोले- छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

SGRR विश्वविद्यालय के कई छात्रों को 6-6 लाख के पैकेज, कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज बोले- छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

उत्तराखंड
कोरोना काल में यह एक बड़ी उपलब्धि आगे भी होता रहेगा प्लेसमेंट का आयोजन: SGRR प्रबंधन देहरादून: लोकप्रिय विश्वविद्यालय श्री गुरु राम राय में प्लेसमेंट के तहत 31 छात्र-छात्राओं का 6 लाख के पैकेज पर चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस में शनिवार को इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपदा को अवसर में बदलने  की सोच पर चलते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 31 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। क्रू एंपावरमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा चयनित सभी छात्र-छात्राओं को छह-छह लाख का पैकेज दिया जाएगा। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, विश्वविद्यालय कोविड-19 के विपरीत समय में भी छात्र-छा...
सांसद बलूनी की सराहनीय पहल, बाबा सिद्धबली और माँ पूर्णागिरि के नाम पर ट्रेनों के नामकरण करने को लिखा पत्र

सांसद बलूनी की सराहनीय पहल, बाबा सिद्धबली और माँ पूर्णागिरि के नाम पर ट्रेनों के नामकरण करने को लिखा पत्र

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत
देहरादून: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड को अब तक केंद्र से कई सौगातें मिल चुकी हैं। इनमे दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर की समस्याओं, नई ट्रेनों का संचालन, सड़क, स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र में हुए कार्य शामिल हैं। वहीं पहाड़ की पैरवी करने वाले बलूनी देवभूमी के पर्व से लेकर धार्मिक केंद्रों के प्रति भी विशेष आस्था रखने वाले बलूनी जन भावनाओं का भी विशेष ध्यान रखते हैं। इसी कड़ी में बलूनी ने एक और पहल की है। सांसद बलूनी ने प्रदेश में संचालित होने वाली दो ट्रेनों के नाम आस्था के प्रतीक ‘बाबा सिद्धबली’ और आराध्य की देवी ‘माँ पूर्णागिरि’ के नाम पर रखने को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखा है। बलूनी ने कहा कि, कोटद्वार से दिल्ली और टनकपुर से दिल्ली दोनों जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का रेल मंत्रालय द्वारा टाइम टेबल घोषित होते ही संचालन प्रारंभ हो जाएगा। आज मैंने माननीय रेल मंत्...
सीएम त्रिवेंद्र के संकल्प से संभली सूबे की सरकारी शिक्षा

सीएम त्रिवेंद्र के संकल्प से संभली सूबे की सरकारी शिक्षा

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
देहरादूनः सूबे में सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने एक संकल्प के साथ जो कदम उठाए हैं वह प्राथमिक तो रहे ही, साथ ही प्रभावी भी रहे। प्रयासों के परिणाम सुखद रहे और प्रदेश भर में उनकी सराहना हो रही है। उन्होंने पहले शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ मजबूत की। यानी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्तियां की गई। और अब बेहतर परिणाम सबके सामने हैं। हाल के दशकों में सरकारी शिक्षा के स्तर में जो गिरावट आई वह सर्वविदित है। कारण चाहे जो भी रहे हों लेकिन पूर्व में हुए शिक्षा सुधार के प्रयास उथले ही साबित हुए। कहा जाता है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास ही प्रर्याप्त नहीं होते, इच्छा शक्ति का होना भी बहुत जरूरी होता है। और व्यवस्था में सुधार के लिए इंतजामों का पुख्ता होना भी नितांत जरूरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जब प्रदेश की सत्ता संभाली...
त्रिवेंद्र सरकार में गाँव-गाँव पहुँच रही सड़क, महज साढ़े तीन सालों में 595 गांवों तक पहुंची सड़क

त्रिवेंद्र सरकार में गाँव-गाँव पहुँच रही सड़क, महज साढ़े तीन सालों में 595 गांवों तक पहुंची सड़क

उत्तराखंड
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को प्राथमिकता से लिया और सिर्फ साढ़े तीन सालों में सूबे के 595 गांवों तक सड़क पंहुच गई। सड़क सुविधा से वंचित होने के कारण जिन ग्रामीणों के आगे पैदल चलने की विवशता थी उनके कष्टों का हरण हो गया। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत अपनी काबिलियत के बूते सीएम त्रिवेंद्र ने महज साढ़े तीन सालों में वह कर दिखाया जो गुजरे सत्रह सालों संभव नहीं हो सका। निश्चित रूप से यह त्रिवेंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। यातायात की सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास का पहला पायदान होता है। प्रगति और खुशहाली के रास्ते यहीं से निकलते हैे। केंद्र की प्रधानमंत्री सड़क योजना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल के मात्र साढ़े तीन साल में वह कर दिखाया जो बीते सत्रह सालों में संभव नहीं हो सकता। आंकड़ों के मुताबिक राज्य गठ...
‘AAP’ के ‘डिबेट खेल’ में उत्तराखंड के आमजन ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, सरकार ने भी नहीं दी तव्वजो

‘AAP’ के ‘डिबेट खेल’ में उत्तराखंड के आमजन ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, सरकार ने भी नहीं दी तव्वजो

उत्तराखंड, गांव कनेक्शन
देहरादूनः दिल्ली तक सीमित आम आदमी पार्टी इन दिनों उत्तराखंड की जनता पर डोर डालने का काम कर रही है। पहाड़ी प्रदेश के लोगों की छवि क्योंकि भोलेभाले लोगों की है तो संभवतः केजरी सेना को लगने लगा कि यहां के लोगों को बहका देंगे। इसके लिए केजरी सेना ने जोर तो पूरा लगा रखा है लेकिन धरातल पर इसका असर नजर नहीं आता। बीते एक पखवाड़े से आम आदमी पार्टी के सिपेहसालार त्रिवेंद्र माॅडल बनाम केजरी माॅडल का खेल खेलने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन इस खेल की भी आज हवा निकल गई। उत्तराखंड सरकार ने तो इस बहस को तव्वजो दी ही नहीं, उल्टा आमजन ने भी इसमें दिलचस्पी लेना मुनासिब नहीं समझा। दरअसल, आम आदमी पार्टी को लगता है कि उत्तराखंड की भोलीभाली जनता को वह बना जाएंगे लेकिन जनाब जिस जनता को आप भोलाभाला समझ रहे हैं वह दिल से जरूर भोलेभाले हैं लेकिन दिमाग से पूरी तरह परिपक्व हैं। बीस वर्ष के उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास को...