Wednesday, October 7News That Matters



मल्लिका खत्री बनी कौलागड़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता-धस्माना

मल्लिका खत्री बनी कौलागड़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष
महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता-धस्माना
देहरादून: महानगर महिला कंग्रेस का विस्तार करते हुए कैंट विधानसभा के कौलागड़ वार्ड में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन की संस्तुति पर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शर्मा बेलवाल ने सुश्री मल्लिका खत्री को कौलागड़ वार्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। आज शाम कौलागड़ में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में सुशीला ने ऊक्त घोषणा की। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सुश्री खत्री को वार्ड अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आज प्रदेश व देश में महिलाएं भाजापा सरकार की नीतियों से परेशान हैं इसलिए पार्टी की महिला विंग को ज्यादा के ज्यादा महिलाओं तक पहुँच बना कर उनको भाजपा की महिला विरोधी नीतियों के बारे में बता कर कांग्रेस के साथ जोड़ने का अभियान चलाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव पिया थापा, ब्लॉक महिला कंग्रेस अध्यक्ष सुशीला शर्मा , श्रीमती सरोज भाटिया आदि महिलाएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  नया उत्तराखंड : राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *