Friday, November 13News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड
   मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।  प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने अपने न्यू कैंट रोड़ स्थित आवास में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी श्रीदेवसुमन नगर मण्डल एवं शहीद दुर्गामल्ल नगर मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सम्बोधित किया। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा अंतर्गत बूथों के प्रभारियों की कामकाजी बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें संगठन द्वारा दिए गए कार्याे की समीक्षा के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथों पर जिम्मेदारी दी गई है। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनहित के कार्यो को प्राथमिकता पर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अबकी बार 60 पार के नारे को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो काम इन पांच वर्षो में ...
25 नवंबर को आप करेगी हरिद्वार में मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ,कर्नल कोठियाल करेंगे शुरुआत 

25 नवंबर को आप करेगी हरिद्वार में मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ,कर्नल कोठियाल करेंगे शुरुआत 

उत्तराखंड
25 नवंबर को आप करेगी हरिद्वार में मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ,कर्नल कोठियाल करेंगे शुरुआत    26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा आप का मुफ्त तीर्थ यात्रा रजिस्ट्रेशन- नवीन पिरशाली आगामी 25 नवंबर को आप के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई तीसरी गारंटी मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का हरिद्वार से शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसके बाद 26 नवंबर को इसके रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिए जाएंगे। यह रजिस्ट्रेशन पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा जिसमें 10 दिनों में 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन में आप के कई कार्यकर्ता शामिल होंगे और इन 10 दिनों में 1000 से ज्यादा जनसभाएं भी पूरे प्रदेश की विधानसभाओं में की जाएंगी। जिसके माध्यम से सभी लोगों को तीर्थ यात्रा से जुडी जानकारी देने के साथ रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया जाएगा। आपको बता दे कि...
15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय-सीएम

15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय-सीएम

उत्तराखंड
15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाय-सीएम • *जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह विभिन्न योजनाओं के तहत दिये जाने वाले लोन की समीक्षा करें।* • *केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।* • *लोन के लिए अनावश्यक आपत्ति लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।* • *जिला स्तरीय अधिकारियों एवं बैंकर्स द्वारा कैंप लगाकर जन समस्याओं का समाधान किया जाए।* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन देने का लक्ष्य रखा गया है, उस लक्ष्य को 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जाय। संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स आपसी समन्वय स्थापित कर हर हाल में लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने सभी जिलाधिकारियो...
माउंट गंगोत्री- पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर DGP उत्तराखण्ड ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित

माउंट गंगोत्री- पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर DGP उत्तराखण्ड ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित

उत्तराखंड
-माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर DGP उत्तराखण्ड ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित   माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित आज दिनांक 23 नवम्बर 2021 को पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री अशोक कुमार द्वारा एस.डी.आर.एफ. की पर्वतारोहण टीम को माउंट गंगोत्री प्रथम (21889 फीट) आरोहण करने पर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ की इस पर्वतारोहण टीम को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिनांक 09 सितम्बर 2021 को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया था। माउण्ट गंगोत्री-I पर्वतारोहण अभियान पर रवाना इस टीम ने अनेक चुनौतियों को पार कर दिनांक 29 सितम्बर 2021 को गंगोत्री-I को फतह कर कीर्ति पताका फहराया था। गंगोत्री-I को फतह करने वाल...
रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजित: महाराज

रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजित: महाराज

उत्तराखंड
रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण कैम्प होंगे आयोजित: महाराज उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए चलेगा प्रशिक्षण सत्र *माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू, कटरा के चार विशेषज्ञों देंगे प्रशिक्षण*   देहरादून। चार धाम यात्रा और 15 चयनित ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर के पास रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) की ओर से उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू, कटरा के चार विशेषज्ञों की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपन...
चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा में शामिल हुए पर्यटन मंत्री  दो साल बाद समाल्टा के लिए प्रस्थान किया चालदा महाराज ने  हजारों की संख्या में उमडे़ श्रद्धालु

चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा में शामिल हुए पर्यटन मंत्री दो साल बाद समाल्टा के लिए प्रस्थान किया चालदा महाराज ने हजारों की संख्या में उमडे़ श्रद्धालु

उत्तराखंड
चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा में शामिल हुए पर्यटन मंत्री दो साल बाद समाल्टा के लिए प्रस्थान किया चालदा महाराज ने हजारों की संख्या में उमडे़ श्रद्धालु देहरादून।   प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को जौनसार बावर क्षेत्र स्थित मोहना धाम पहुंच कर चालदा महासू महाराज के दर्शन करने के साथ-साथ डोली यात्रा में भी शामिल हुए। चकराता स्थित जौनसार बावर क्षेत्र के मोहना धाम में सोमवार को श्री चालदा महासू महाराज के दर्शनों और उनकी पावन डोली यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों का अपार जनसमूह दिखाई दिया। इस पुनीत अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस विशाल धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि महासू देवता जौनसार बाबर जनजाति क्षेत्र ह...
उत्तराखण्ड में हरीश रावत का हल्ला बोल कहा मुख्यमंत्री धामी ने परिसंपत्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश के सामने कर दिया आत्मसमर्पण

उत्तराखण्ड में हरीश रावत का हल्ला बोल कहा मुख्यमंत्री धामी ने परिसंपत्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश के सामने कर दिया आत्मसमर्पण

Uncategorized, उत्तराखंड, गांव कनेक्शन, भारत, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तराखण्ड में हरीश रावत का हल्ला बोल कहा मुख्यमंत्री धामी ने परिसंपत्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश के सामने कर दिया आत्मसमर्पण देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार पर राज्य की परिसंपत्ति बटवारे के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उन्होंने 18 नवंबर को काले दिन के रूप में मनाने की घोषणा भी की। बता दे की देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले को लेकर भी धामी सरकार को आड़े हाथ लिया। हरीश रावत ने कहा कि इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक विरोध किया जाएगा। साथ ही राज्यपाल को भी ज्ञाप...
आज छह माह के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट शाम 6.45 बजे विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे

आज छह माह के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट शाम 6.45 बजे विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे

उत्तराखंड
आज छह माह के लिएबदरीनाथ धाम के कपाट शाम 6.45 बजे विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे अब शीतकाल में भगवान बदरीनाथ की पूजाएं पांडुकेश्वर और जोशीमठ में संपन्न होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले मंदिर को चारों ओर से 20 कुंतल गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से सजाया गया है बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज शाम चार बजे से शुरू हो जाएगी सुबह छह बजे भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजा हो चुकी है सुबह आठ बजे बाल भोग लगाया गया है दोपहर में साढ़े बारह बजे भोग लगाया जाएगा ओर शाम चार बजे माता लक्ष्मी को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में स्थापित किया जाएगा और गर्भगृह से गरुड़ जी, उद्घव जी और कुबेर जी को बदरीश पंचायत से बाहर लाया जाएगा *फिर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के बाद शाम 6.45 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे*...
उत्तराखंड: यहाँ देर रात रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, भारी संख्या में हुक्का और तंबाकू बरामद

उत्तराखंड: यहाँ देर रात रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, भारी संख्या में हुक्का और तंबाकू बरामद

उत्तराखंड
देहरादून राजपुर थाना पुलिस ने देर रात एक हुक्का बार में दबिश दी तो वहां बड़ी संख्या में युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस ने बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हुक्का बार सीज करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि द स्पाट आन कैफे एंड लाज में बड़ी संख्या में युवक हुक्का पीने के लिए हुए आए हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम दबिश के लिए पहुंची तो खबर सच निकली। यहां कुछ युवक हुक्का पीते हुए मिले। फिलहाल, बार संचालक और हुक्का पी रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जानकरी अनुसार देहरादून: श्रीमान उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अभियान,एवम अवैध क्रियाकलापों के संदर्भ में धरपकड़ अभियान चलाये जाने के संदर्भ में निर्देश जारी किए गए थे जिस पर प्रभारी कार्यवाही थाना राजपुर...
सिविल एवियशन मिनिस्टर कांफ्रेंस” में हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता के विषय में बताया  शीघ्र बने सी-प्लेन व ब्लिंप पॉलिसीः महाराज

सिविल एवियशन मिनिस्टर कांफ्रेंस” में हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता के विषय में बताया शीघ्र बने सी-प्लेन व ब्लिंप पॉलिसीः महाराज

उत्तराखंड
सिविल एवियशन मिनिस्टर कांफ्रेंस" में हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता के विषय में बताया शीघ्र बने सी-प्लेन व ब्लिंप पॉलिसीः महाराज देहरादून/नई दिल्ली। देश के सभी राज्यों के नागरिक उड्डयन मंत्रियों की एक बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस बैठक में प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया। देश के सभी राज्यों में नागरिक उड्डयन नीति को लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में "सिविल एवियशन मिनिस्टर कांफ्रेंस" का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड की ओर से पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल...