Friday, October 2News That Matters


उत्तराखंड कांग्रेस की ट्विटर में एक मुहिम जमकर हो रही ट्रेंड ” राहुल भैजी आला “

आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होने जा रही है इसकी तैयारियों में कांग्रेस के तमाम नेता लगातार जुटे हुए है सभी की कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा आम जनता राहुल गांधी की रैली को सुनने पहुंचे इसके लिए हर तरीके से जोर कांग्रेसी लगा रहे हैं

ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस ने ट्विटर में एक मुहिम चलाई हुई है जिसमें राहुल भैजी आला करके पोस्ट किया गया जो आज देश भर में ट्विटर में नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है अब तक 3600 से ज्यादा ट्वीट इसको लेकर हो चुके है साफ है राहुल की रैली को हिट करने के लिए कांग्रेसियो ने अब सोशल मीडिया का भरपुर उपयोग करना शुरू कर दिया है देखिये ट्वीट

यह भी पढ़ें -  जनपद उत्तरकाशी के उराड़ी गाँव के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू... एक की मौत एक घायल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *