Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से बन रहा सकारात्मक माहौल

सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से बन रहा सकारात्मक माहौल

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से बन रहा सकारात्मक माहौल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को ...
गणेश जोशी के नेतृत्व में टिहरी विकास की नई रणनीति तैयार

गणेश जोशी के नेतृत्व में टिहरी विकास की नई रणनीति तैयार

उत्तराखंड
गणेश जोशी के नेतृत्व में टिहरी विकास की नई रणनीति तैयार टिहरी, 25 अप्रैल। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक आज शनिवार 25 अप्रैल, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में आयोजित हुई।   बैठक में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला योजना को अधिक प्रभावी और दूरदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का निर्माण जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों की सहभागिता से किया जाए तथा आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। साथ ही जिलाधिकारी को पर्यटन विभाग की पृथक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती है, अतः इसके समाधान हेतु सुनियोजित विकास की योजना बनाई जाए...
बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत

बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत

उत्तराखंड
बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कूल्ड RFA से मरीज को मिली बड़ी राहत श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार ऽ देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला ऽ कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत देहरादून में दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। यह उपलब्धि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाम दर्ज हुई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) तकनीक के माध्यम से घुटनों के गंभीर दर्द का सफल उपचार किया गया। इस आधुनिक और कम हस्तक्षेप वाली प्रक्रिया से बिना सर्जरी मरीज को लंबे समय तक राहत मिली है। 64 वर्षीय सावित्री देवी, जो लंबे समय से घुटने की ग्रेड-4 ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थीं और अत्यधिक दर्द के कारण चलने-फ...
महिला आरक्षण पर राहुल गांधी को घेरा, मुख्यमंत्री धामी बोले—सच सामने आ गया 

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी को घेरा, मुख्यमंत्री धामी बोले—सच सामने आ गया 

उत्तराखंड
  महिला आरक्षण पर राहुल गांधी को घेरा, मुख्यमंत्री धामी बोले—सच सामने आ गया     देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा और तीखा हमला बोला, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।   मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में संसद का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरे देश की नजर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर थी, तब कांग्रेस और उसके नेताओं का रवैया महिलाओं के सम्मान के विपरीत था। उन्होंने कहा कि विपक्ष का व्यवहार ऐसा था मानो महिलाओं के अधिकारों पर चोट को भी वह अपनी ज...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, टेलीमेडिसिन नेटवर्क का विस्तार, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाइयों की उपलब्धता तथा निःशुल्क पैथोलॉजिकल जांच जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, टेलीमेडिसिन नेटवर्क का विस्तार, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाइयों की उपलब्धता तथा निःशुल्क पैथोलॉजिकल जांच जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, टेलीमेडिसिन नेटवर्क का विस्तार, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाइयों की उपलब्धता तथा निःशुल्क पैथोलॉजिकल जांच जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है       भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। ऋषिकेश को चिंतन और उपचार का वैश्विक केंद्र होने के साथ-साथ हिमालय का प्रवेश द्वार के रूप में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा वातावरण दीक्षांत समारोह की गंभीरता को और भी गहरा कर देता है।   उपराष्ट्रपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयासों और त्याग की परिणति है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदा...
जिलाधिकारी सविन बसंल का संदेश—हर नागरिक बने बाल सुरक्षा का प्रहरी

जिलाधिकारी सविन बसंल का संदेश—हर नागरिक बने बाल सुरक्षा का प्रहरी

उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बसंल का संदेश—हर नागरिक बने बाल सुरक्षा का प्रहरी देहरादून दिनांक 22 अपै्रल 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा जनपद में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र के ग्राम छरबा स्थित मदरसा तथा देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पोक्सो एक्ट), गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) तथा किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) की भूमिका...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम विकास को नई दिशा

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम विकास को नई दिशा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम विकास को नई दिशा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धाम में चल रहे निर्माण कार्यों, उनकी वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।     बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (पीआईयू) योगेश मनराल ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति, अब तक की उपलब्धियों तथा निर्धारित समयसीमा के सापेक्ष प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जिनमें आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, यात्री सुविधाओ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्प अपनाने से चारधाम यात्रा होगी स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित, श्रद्धालुओं को मिलेगा शांत और दिव्य अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्प अपनाने से चारधाम यात्रा होगी स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित, श्रद्धालुओं को मिलेगा शांत और दिव्य अनुभव

उत्तराखंड
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्प अपनाने से चारधाम यात्रा होगी स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित, श्रद्धालुओं को मिलेगा शांत और दिव्य अनुभव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रेषित अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि - देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन सहित चारों धामों की यह पावन यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्राओं से भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा दी थी। जगद्गुरु रामानुजाचार्य और जगद्गुरु माध्वाचार्य ने भी अपने धर्मविचारों को समृद्ध कर...
विकास की रफ्तार तेज: चम्पावत में आधुनिक पंपिंग पेयजल योजना से मजबूत होगी जल व्यवस्था :धामी

विकास की रफ्तार तेज: चम्पावत में आधुनिक पंपिंग पेयजल योजना से मजबूत होगी जल व्यवस्था :धामी

उत्तराखंड
विकास की रफ्तार तेज: चम्पावत में आधुनिक पंपिंग पेयजल योजना से मजबूत होगी जल व्यवस्था :धामी जनपद चम्पावत के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तामली मल्टी विलेज (बहु-ग्रामीण) पंपिंग पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 628/2024 के क्रम में स्वीकृत इस परियोजना हेतु ₹1457.21 लाख (लगभग ₹14.57 करोड़) की धनराशि का मुख्यमंत्री श्री धामी के अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें ₹1349.04 लाख की पूंजीगत लागत तथा ₹108.17 लाख सेंटेज शुल्क सम्मिलित है। योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा किया जाएगा।   यह महत्वाकांक्षी योजना लगभग 21 किलोमीटर के दायरे में फैले ग्राम तामली, पोलप, बचकोट एवं नाग के 400 से अधिक परिवारों को प्र...
इस बार श्रद्धालुओं की संख्या छू सकती है नया रिकॉर्ड,धामी का फोकस—सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था

इस बार श्रद्धालुओं की संख्या छू सकती है नया रिकॉर्ड,धामी का फोकस—सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था

उत्तराखंड
इस बार श्रद्धालुओं की संख्या छू सकती है नया रिकॉर्ड,धामी का फोकस—सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था       केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ ध...