Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

देहरादून में चिकित्सा की बड़ी उपलब्धि, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड RFA प्रक्रिया सफल

देहरादून में चिकित्सा की बड़ी उपलब्धि, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड RFA प्रक्रिया सफल

उत्तराखंड
देहरादून में चिकित्सा की बड़ी उपलब्धि, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड RFA प्रक्रिया सफल     देहरादून। दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में देहरादून ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। शहर में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (Cooled Radiofrequency Ablation - Cooled RFA) तकनीक के माध्यम से घुटने के गंभीर दर्द से पीड़ित मरीज का सफल इलाज किया गया। इस आधुनिक प्रक्रिया के बाद मरीज को दर्द से काफी राहत मिली है और अब वह पहले की तुलना में बेहतर तरीके से चल-फिर पा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 64 वर्षीय श्रीमती सावित्री देवी लंबे समय से घुटनों के अत्यधिक दर्द से परेशान थीं। उन्हें ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटना, ग्रेड-4 की गंभीर समस्या थी। दर्द इतना अधिक था कि उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी और सामान्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। चिकित्सकों क...
निदेशक बद्री चंद नेगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई

निदेशक बद्री चंद नेगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई

उत्तराखंड
निदेशक बद्री चंद नेगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को देहरादून जिला सूचना परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   श्री नेगी ने 03 जनवरी 2022 को देहरादून जनपद में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय संवेदनाओं का समुचित समन्वय देखने को मिला। उनके नेतृत्व में सूचना तंत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली। उन्होंने टीम भावना ...
चंपावत में संवेदना की मिसाल, धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

चंपावत में संवेदना की मिसाल, धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

उत्तराखंड
चंपावत में संवेदना की मिसाल, धामी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ चंपावत में सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर मानवीय नेतृत्व का उदाहरण पेश किया है। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवंगत शिवराम की पत्नी माया देवी को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने स्वयं परिवार से मिलकर सहायता सौंपी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। धामी सरकार की यह पहल न केवल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य में हर जरूरतमंद के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है।...
देहरादून में पहली बार पहुँची न्याय देवता गोल्ज्यू महाराज की डोली, भक्तों में उत्साह

देहरादून में पहली बार पहुँची न्याय देवता गोल्ज्यू महाराज की डोली, भक्तों में उत्साह

उत्तराखंड
देहरादून में पहली बार पहुँची न्याय देवता गोल्ज्यू महाराज की डोली, भक्तों में उत्साह चम्पावत से न्याय देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की  पावन डोली पहली बार देहरादून पहुंची है, श्री गोल्ज्यू महाराज यात्रा 2026 के अंतर्गत “अपनी धरोहर न्यास" देहरादून के मणिमाई मंदिर में दर्शन देने के बाद सीधे कुंआवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज पहुंची। यहां सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने डोली एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया और गोल्ज्यू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।   इस अवसर पर यूआईएचएमटी कॉलेज के निदेशक रमेश चंद्र जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग निदेशक संजय जोशी, निदेशक जानकी जोशी सहित विभिन्न शिक्षक, कर्मचारीगण और 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा के साथ डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।   सीआईएमएस कॉले...
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जनदर्शन—न्याय, राहत और भरोसे का मंच बना

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जनदर्शन—न्याय, राहत और भरोसे का मंच बना

उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जनदर्शन—न्याय, राहत और भरोसे का मंच बना जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जन दर्शन/जनता दरबार का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, निजी भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जा, फीस माफी, आर्थिक सहायता, बिजली-पानी बिल माफी, राशन कार्ड, मुआवजा से संबंधित कुल 239 शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसमें सबसे अधिक स्कूल फीस माफी को लेकर सामने आई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।   बुजुर्ग नीलम ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2020 में हो ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के भीतर अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के भीतर अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के भीतर अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा हाई एल्टीट्यूड मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने केदार-बद्री ट्रेल में हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा सभी प्रतिभागियों ने अपने साहस, धैर्य और...
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

उत्तराखंड
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों एवं शिक्षाओं ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर ...
सीएम धामी ने अंबेडकर जयंती पर कहा—बाबा साहेब का जीवन प्रेरणा स्रोत

सीएम धामी ने अंबेडकर जयंती पर कहा—बाबा साहेब का जीवन प्रेरणा स्रोत

उत्तराखंड
सीएम धामी ने अंबेडकर जयंती पर कहा—बाबा साहेब का जीवन प्रेरणा स्रोत डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।   इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह अनुकरणीय है।...
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया

उत्तराखंड
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया           राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया। लोक भवन परिसर में निर्मित किए जाने वाले इन भवनों में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। प्रथम भवन में एक समेकित डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा कक्ष शामिल होंगे। वहीं दूसरे भवन में सूचना परिसर एवं कैफेटेरिया, तृतीय भवन में लोक निर्माण विभाग कार्यालय एवं चतुर्थ भवन में उद्यान विभाग कार्यालय का निर्माण किया जाना है। इन भवनों का निर्माण पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा, जिससे स्थानीय सांस्...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश की 2 लाख 65 हजार से अधिक लखपति दीदियों की सालाना आय एक लाख से अधिक हो चुकी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश की 2 लाख 65 हजार से अधिक लखपति दीदियों की सालाना आय एक लाख से अधिक हो चुकी

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश की 2 लाख 65 हजार से अधिक लखपति दीदियों की सालाना आय एक लाख से अधिक हो चुकी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्वारा 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, देश की मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक युगांतकारी कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही हमारे समाज और देश की प्रगति का आधार है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केवल संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं बल्कि नीति-...