Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर, सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर, सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर, सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला           देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा दुरुस्त रहने चाहिए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभगार में शनिवार को फायर ब्रिगेड देहरादून के प्रभारी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 125 मामलों की सुनवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 125 मामलों की सुनवाई

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 125 मामलों की सुनवाई गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 20 लंबित एवं 105 नए मामलों सहित 125 मामलों सुनवाई की गई। इस दौरान समिति द्वारा कुल 45 प्रकरणों का निस्तारण के साथ ही 24 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। लैंड फ्रॉड समिति में दर्ज नए मामलों में सबसे अधिक 74 मामले देहरादून जनपद के है, जबकि हरिद्वार के 15, पौडी के 13, टिहरी के 02 तथा चमोली का 01 प्रकरण भी इसमें शामिल है।   गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरका...
मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों और कॉलेजों के वेतन भुगतान के लिए करोड़ों की धनराशि जारी की

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों और कॉलेजों के वेतन भुगतान के लिए करोड़ों की धनराशि जारी की

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों और कॉलेजों के वेतन भुगतान के लिए करोड़ों की धनराशि जारी की     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।   मुुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नियोजन विभाग द्वारा स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो यथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणी घाट पुनरूद्धार हेतु ₹ 115 करोड़ तथा हरिद्वार गंगा कॉरिडॉर परियोजना के अन्तर्गत नोर्थ हर की पौडी डवलपमेंट हेतु ₹ 69.06 करोड स्...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान ही किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने वरिष्ठजनों को समाज की मजबूत जड़ों की संज्ञा देते...
विशेष शिक्षा शिक्षकों और शैक्षिक संवर्ग नियमावली को धामी कैबिनेट की मंजूरी

विशेष शिक्षा शिक्षकों और शैक्षिक संवर्ग नियमावली को धामी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखंड
    विशेष शिक्षा शिक्षकों और शैक्षिक संवर्ग नियमावली को धामी कैबिनेट की मंजूरी   देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में कुंभ मेला व्यवस्थाओं से लेकर शिक्षा, परिवहन, वन और उद्योग क्षेत्रों तक कई बड़े निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट ने कुंभ मेले से जुड़े कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल करते हुए तय किया कि 1 करोड़ रुपये तक के कार्य मेला अधिकारी, 5 करोड़ तक गढ़वाल आयुक्त और इससे अधिक के कार्य शासन स्तर से स्वीकृत होंगे। इससे कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। परिवहन विभाग को 250 नई बसें खरीदने की मंजूरी दी गई है। वहीं जीएसटी दर में कमी का लाभ लेते हुए अब 100 के बजाय 109 अतिरिक्त बसें खरीदी जाएंगी, ज...
डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में चकराता, कालसी, विकासनगर और रायपुर समेत कई ब्लॉकों में जर्जर विद्यालय भवन हटाए गए

डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में चकराता, कालसी, विकासनगर और रायपुर समेत कई ब्लॉकों में जर्जर विद्यालय भवन हटाए गए

उत्तराखंड
डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में चकराता, कालसी, विकासनगर और रायपुर समेत कई ब्लॉकों में जर्जर विद्यालय भवन हटाए गए     जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद के जर्जर एवं निर्जीर्ण विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी को प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में चिन्हित कुल 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष भवनों पर कार्रवाई प्रगति पर है। जिलाधिकारी के सख्त रूख कड़े निर्देश पर 64 जर्जर विद्यालय भवन निष्प्रोज्य ध्वस्त किए गए है। तथा शेष 8 निष्प्रोज्य भवन 1 माह के भीतर ध्वस्त कर दिए जाएंगे। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अपनी आख्या प्रस्तुत की है। जिले में 04 माध्यमिक तथा 52 प्रारम्भिक विद्यालयों के भवनों का ध्वस्तीरकण कि...
आपदा राहत से लेकर विकास तक, धामी के बड़े फैसले

आपदा राहत से लेकर विकास तक, धामी के बड़े फैसले

उत्तराखंड
आपदा राहत से लेकर विकास तक, धामी के बड़े फैसले   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी में बनी झील में जलमग्न होटलों/भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 61.09 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार एवं मदननेगी के विभिन्न गांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत हैं, को 06 माह के किराये के भुगतान हेतु ₹ 4 हजार प्रति माह प्रति परिवार की दर से कुल ₹ 19.28 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।   मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद हेतु अनटाइड फण्ड के अर्न्तगत कुल ₹ ...
डीएम सविन बंसल ने 5 मजिस्ट्रेट टीम बनाकर अवैध होमस्टे नेटवर्क का किया खुलासा

डीएम सविन बंसल ने 5 मजिस्ट्रेट टीम बनाकर अवैध होमस्टे नेटवर्क का किया खुलासा

उत्तराखंड
डीएम सविन बंसल ने 5 मजिस्ट्रेट टीम बनाकर अवैध होमस्टे नेटवर्क का किया खुलासा जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार होमस्टे संचालन की गहन जांच कराई जा रही है। जांच में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रथम चरण में 17 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। संबंधित होमस्टे को विभागीय वेबसाइट से भी विलोपित किया जाएगा। जिले में होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर डीएम ने कार्रवाई का डंडा चला दिया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त करते हुए पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने ऑपरेशन सफाई शुरू करते हुए प्रथम चरण में 17 अवैध होमस्टे का पंजीकरण कर दिया है तथा आगे भी कार्रवा...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवम् छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवम् छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं

उत्तराखंड
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवम् छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं         श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 27 व 28 अप्रैल को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जैनिथ-2026 के पहले दिन सोमवार को श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का पहला दिन उत्तराखण्ड की लोक गायिका प्रियंका मेहर और डीजे निक की जोरदार प्रस्तुतियों के नाम रहा। मंगलवार केा बालीवुड गायक विशाल मिश्रा की जोरदार प्रस्तुति होगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...
सीएम धामी ने कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता

सीएम धामी ने कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता

उत्तराखंड
सीएम धामी ने कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया।   इस दौरान अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहि...