Tuesday, December 30News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्प लि.द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्प लि.द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्प लि.द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिए गए इस सहयोग हेतु हीरो मोटो कॉर्प का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। कोविड के दौरान विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिला है। इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के सीएसआर हेड  भारतेंदु काबी, प्लांट हेड श्री यशपाल सरदाना एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।...
रुड़की : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पति की मौत; बच्‍चा और पत्‍नी घायल

रुड़की : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पति की मौत; बच्‍चा और पत्‍नी घायल

उत्तराखंड
बाइक सवार एक दंपती को ट्रक ने उस समय चपेट में ले लिया जो वह सहारनपुर (उत्‍तर प्रदेश) स्थित मेला गुघाल में जा रहा था। इस हादसे में पति की मौत हो गई है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रोहल्की गांव निवासी छोटा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सहारनपुर स्थित मेला गुघाल में प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह लाठर देवा हुन गांव के समीप पहुंचा तो सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चलते बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटा को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पत्नी और बच्चे की हालत अब ठीक है। हालांकि, उनका उपचार अभी जारी है।...
उत्तराखंड:हाईवे पर तेज रफ्तार कार बस में घुसी,तीन युवक घायल

उत्तराखंड:हाईवे पर तेज रफ्तार कार बस में घुसी,तीन युवक घायल

उत्तराखंड
उत्तराखंड:हाईवे पर तेज रफ्तार कार बस में घुसी,तीन युवक घायल ख़बर रामनगर से बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर तेज स्पीड फोर्ड इवेंडर एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक नशे में धुत था। हादसे के दौरान बस के पीछे खड़ी अल्टो कार को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में घायल तीन युवकों को चिकित्सालय पहुंचाया गया। गंभीर घायल एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।   मंगलवार रात साढ़े 12 बजे रामनगर की ओर से फोर्ड इवेंडर कार में सवार चालक समेत रुद्रपुर के छह युवक ढिकुली की ओर जा रहे थे। लखनपुर व लोनिवि के बीच कार सड़क के किनारे खड़ी बस से भिड़ गई। टक्कर के बाद बस दस फीट पीछे खिसक कर नवीन सुनेजा की अल्टो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर बाहर आए। कार मालिक नवीन सुनेजा ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.आर राजेश कुमार एवं एसएसपी  जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।
उत्तरखण्ड, देहरादून द्वारा आज दिनांक 15 सितम्बर, 2021 से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया

उत्तरखण्ड, देहरादून द्वारा आज दिनांक 15 सितम्बर, 2021 से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया

उत्तराखंड
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, देहरादून द्वारा आज दिनांक 15 सितम्बर, 2021 से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 16 सितंबर को जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि 17 सितंबर को देहरादून जनपद के रायपुर एवं विकासनगर विकासखंड के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा तथा 18 सितंबर को चकराता, त्यूनी एवं कालसी विकासखंड के कलाकारों का प्रस्तुतीकरण होगा। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। जिसमें उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्य...
जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महाराज को किया सम्मानित

जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महाराज को किया सम्मानित

उत्तराखंड
  जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महाराज को किया सम्मानित   देहरादून। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने, महासू देवता के धार्मिक पौराणिक महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया। कालसी, जौनसार बावर क्षेत्र लोगों ने बुधवार को महासू देवता सहित तमाम धार्मिक स्थलों के पौराणिक भक्तों को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ-साथ उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज का सुभाष रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचकर सम्मान किया। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने श्री महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से जौनसार बावर क्षेत्र के धार्मिक एवं पौराणि...
आप का “सेल्फी विद टेंपल” अभियान शुरु,जनता से अपील अपने आसपास के मंदिरों की फोटों करें साझा – आप

आप का “सेल्फी विद टेंपल” अभियान शुरु,जनता से अपील अपने आसपास के मंदिरों की फोटों करें साझा – आप

उत्तराखंड
  आप का "सेल्फी विद टेंपल" अभियान शुरु,जनता से अपील अपने आसपास के मंदिरों की फोटों करें साझा - आप *"सेल्फी विद टेंपल" अभियान से मिलेगी सभी स्थानीय मठ मंदिरों को पहचान - आप* *आध्यात्मिक राजधानी के डिजिटल प्लेटफार्म पर मिल रहा जनता का अपार समर्थन,4 दिनों में 24 हजार पहुंचा रजिस्टर्ड लोगों का आंकडा - नवीन पिरशाली,आप प्रदेश प्रवक्ता* *4 दिनों में 22,976 लोगों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव,सुझावों के आधार पर शुरु किया सेल्फी विद टेंपल अभियान - नवीन पिरशाली,आप प्रदेश प्रवक्ता*   आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए कहा कि आध्यात्मिक राजधानी की सफल वेबसाइट लॉन्च के बाद अब आप पार्टी अपना नया अभियान सेल्फी विद टेंपल शुरु करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता से अपील करती है कि, आपके गांव ,शहर, मोहल्ले में जहां कहीं भ...
सिर पटक कर पत्नी की निर्मम हत्या, फिर रसोई में जला डाला, अल्मोड़ा में शराबी पति ने पार की क्रूरता की हदें

सिर पटक कर पत्नी की निर्मम हत्या, फिर रसोई में जला डाला, अल्मोड़ा में शराबी पति ने पार की क्रूरता की हदें

उत्तराखंड
अल्मोड़ा : पर्यटक स्थल डीनापानी से लगे मटेना गांव में युवक ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। उसने पहले दीवार व जमीन पर उसका कई बार सिर पटका। महिला के दम तोडऩे के बावजूद वह क्रूरता की हदें पार करता गया। वारदात को दुर्घटना दर्शाने के मकसद से रसोईघर में जला डाला। ताकि गैस रिसाव से विवाहिता की मौत जैसे हालात बन जाएं। मगर हकीकत सामने आई तो उसका असली चेहरा भी उजागर हो गया। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सनसनीखेज मामला जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर मटेना गांव (हवालबाग ब्लॉक) का है। कृष्णा उर्फ किशन लाल पुत्र सुंदर लाल दिल्ली की एक कंपनी में टैक्सी ड्राइवर था। बीते वर्ष वैश्विक महासंकट कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो वह बेरोजगार हो गया। गांव वापस लौट कर वह मजदूरी करने लगा। बताते हैं कि बीती रात उसने दोस्तों के साथ शराब पी। घर जाते वक्त ...
उत्‍तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर ब्लास्ट, दहल गया पूरा इलाका, गेट, दरवाजे और खिड़कियां ध्‍वस्‍त

उत्‍तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर ब्लास्ट, दहल गया पूरा इलाका, गेट, दरवाजे और खिड़कियां ध्‍वस्‍त

उत्तराखंड
नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां तक ध्वस्त हो गईं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्बयाल ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।   प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। भूतल की खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़कर दूर जा गिरे। एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी,...