Saturday, December 27News That Matters

Author: admin

एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उत्तराखंड
एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी भावना को सार्थक करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सोमवार को एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल, मोथरोवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श व जांच सेवाओं का लाभ उठाया और जीवन में स्वास्थ्य की अनमोलता को और गहराई से समझा। शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिकला कठैत ने किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उनका यह कदम सेवा और सहयोग की राह दिखाता है।” ...
बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए : धामी      

बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए : धामी    

Dehradun, उत्तराखंड
  बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों हेतु प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत रहे। वर्षा काल तक राहत सामग्री एवं ड्राई राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपदा प्रभावितों के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। फसलों, पेयजल लाइन एवं सरकारी ...
देहरादून का ऐतिहासिक घण्टाघर भव्य रूपांतरण के बाद नई पहचान बना, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण, स्वचालित रोशनी से रात में भी चमकेगा शहर का गौरव

देहरादून का ऐतिहासिक घण्टाघर भव्य रूपांतरण के बाद नई पहचान बना, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण, स्वचालित रोशनी से रात में भी चमकेगा शहर का गौरव

Uncategorized
देहरादून का ऐतिहासिक घण्टाघर भव्य रूपांतरण के बाद नई पहचान बना, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण, स्वचालित रोशनी से रात में भी चमकेगा शहर का गौरव     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक घण्टाघर का जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया।   इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “घण्टाघर देहरादून की पहचान है। इसका यह नवीन एवं आकर्षक स्वरूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी गर्व की अनुभूति कराएगा। स्वचालित प्रकाश व्यवस्था से यह स्थल रात्रि में भी जीवंत रहेगा और शहर की नाइटलाइफ में भी नया रंग भरने का कार्य करेगा।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल शहर के सौंदर्य को बढ़ाती हैं, बल्कि नागरि...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन कालनेमि बना सांस्कृतिक सुरक्षा का प्रतीक 

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन कालनेमि बना सांस्कृतिक सुरक्षा का प्रतीक 

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन कालनेमि बना सांस्कृतिक सुरक्षा का प्रतीक               ◼️ “ऑपरेशन कालनेमि”- माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में देवभूमि की आस्था की रक्षा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा अभियान ◼️ असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही, जनता की सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा सर्वोपरि   *देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और मूल स्वरूप को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से, माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि राज्यभर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर समाज में घुलमिलकर धार्मिक...
उत्तराखण्ड को फर्जी आंदोलन से अस्थिर करने की कोशिश :गीताराम का आरोप   

उत्तराखण्ड को फर्जी आंदोलन से अस्थिर करने की कोशिश :गीताराम का आरोप  

Dehradun, उत्तराखंड
  उत्तराखण्ड को फर्जी आंदोलन से अस्थिर करने की कोशिश :गीताराम का आरोप मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी दैवीय आपदा के संकट की घड़ी में अपनी संवेदनशील नेतृत्व क्षमता के दम पर आपदा पीड़ितों के आँसू पोछकर उनके घावों को भरने का नेक नियत से काम कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस एवं अन्य विपक्ष के झूठे आरोपों व फर्जी नैरेटिव को देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता ने नकारा है। हमारे उत्तराखण्ड राज्य में जैसी दैवीय आपदा हर वर्ष बाढ़, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं से जूझता है। ऐसे समय में मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी लगातार मोर्चे पर डटकर न केवल राहत और पुनर्वास कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं बल्कि राज्य की जनता के बीच विश्वास और संवेदना का संचार भी कर रहे हैं। धराली चमोली, रूद्रप्रयाग, थराली, उत्तरकाशी, स्यानाचट्टी, और धारचूला जैसी हालिया आपदाओं में मुख्यमंत्री ने सेना, आई०टी०...
धामी सरकार में नजूल भूमि पर कब्जा अब नहीं चलेगा, पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई   

धामी सरकार में नजूल भूमि पर कब्जा अब नहीं चलेगा, पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  धामी सरकार में नजूल भूमि पर कब्जा अब नहीं चलेगा, पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई   भू माफिया के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन - अतिक्रमण हटाकर खाली कराई करोड़ों की बेशकीमती भूमि - लैंड जिहाद के खिलाफ शहरमें जारी रहेगी कार्रवाईः महापौर रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शनिवार को किच्छा रोड हाईवे पर करीब दो एकड़ बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जे में ले लिया। लाव लस्कर के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने निर्माण सामग्री समेत अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त कर लिया। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कम्प मचा रहा। अतिक्रमण हटाने के बाद महापौर विकास शर्मा ने कहा कि लैंड जिहाद के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। बता दें किच्छा रोड हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल के पास कुछ अतिक्रमणकारी मंदिर की आड़...
धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां   

धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां  

उत्तराखंड
धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। इस दौरान रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन सरकारी सेवा में हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। इस दौरान लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में स्थायी रोजगार प्रदान किया जा चुका है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के स्तर पर अभी कई विभागों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। कुछ मामलों में जल्द ही अंतिम चयन स...
   मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की

  मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
  मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। गौरतलब है कि बार्लोगंज निवासी हुकम सिंह रावत के पुत्र आशीष रावत, जो एक मर्चेन्ट नेवी में ब्राजील में कार्यरत थे, का हाल ही में निधन हो गया। मृतक का पार्थिव शरीर अब तक भारत नहीं पहुंच पाया है, जिसके चलते परिजन गहरे दुख और परेशानी में हैं तथा अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों ने कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया कि मृतक का पार्थिव शरीर भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार संपन्न हो सके। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया। काबीना मंत्री ने बताया कि इस बाबत विदेश मंत्...
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी   

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी  

Dehradun
  मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएँ न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्...
बसुकेदार आपदा पीड़ितों को भी अस्पताल में निःशुल्क उपचार और विश्वविद्यालय में निःशुल्क शिक्षा का संबल प्रदान करने का प्रावधान किया गया है      

बसुकेदार आपदा पीड़ितों को भी अस्पताल में निःशुल्क उपचार और विश्वविद्यालय में निःशुल्क शिक्षा का संबल प्रदान करने का प्रावधान किया गया है    

Uncategorized
  बसुकेदार आपदा पीड़ितों को भी अस्पताल में निःशुल्क उपचार और विश्वविद्यालय में निःशुल्क शिक्षा का संबल प्रदान करने का प्रावधान किया गया है   उत्तराखण्ड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बार-बार आने वाली आपदाओं ने पहाड़ के लोगों की जीवन-यात्रा को हमेशा चुनौतीपूर्ण बनाया है। ऐसे समय में जब पहाड़ संकट की घड़ी से गुजर रहा हो, समाज के विभिन्न वर्गों से मिली मानवीय सहायता पीड़ितों के लिए संबल बन जाती है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने एक बार फिर इस संवेदनशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के सलाहकार विपिन चन्द्र घिल्डियाल और कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री से भरे वाहनों में खाद्यान्न, दवाइयां और दैनिक जीवन की अन्य आवश्यक वस्तुएं...