Saturday, October 24News That Matters



  मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की

 

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी बार्लोगंज स्थित मेरीविल स्टेट निवासी हुकम सिंह रावत के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। गौरतलब है कि बार्लोगंज निवासी हुकम सिंह रावत के पुत्र आशीष रावत, जो एक मर्चेन्ट नेवी में ब्राजील में कार्यरत थे, का हाल ही में निधन हो गया। मृतक का पार्थिव शरीर अब तक भारत नहीं पहुंच पाया है, जिसके चलते परिजन गहरे दुख और परेशानी में हैं तथा अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे हैं।

परिजनों ने कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया कि मृतक का पार्थिव शरीर भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार संपन्न हो सके। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया। काबीना मंत्री ने बताया कि इस बाबत विदेश मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध भी किया है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा भी विदेश मंत्रालय से इस विषयक पत्राचार किया गया है।

इस दौरान मृतक के पिता हुकुम सिंह राणा, भाजपा नेता मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, खुशहाल राणा, सुभाष, नरेन्द्र मेलवान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विजेता टीम के सदस्य छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *