Monday, July 13News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी बोले- मदरसों में आधुनिक तकनीक और आईटी आधारित शिक्षा को दिया जा रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री धामी बोले- मदरसों में आधुनिक तकनीक और आईटी आधारित शिक्षा को दिया जा रहा बढ़ावा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले- मदरसों में आधुनिक तकनीक और आईटी आधारित शिक्षा को दिया जा रहा बढ़ावा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। 11 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार, हस्तशिल्पी, लोक कलाकार, उद्यमी एवं पाक कला विशेषज्ञ अपनी पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। महोत्सव में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें उत्तराखंड की पारंपरिक कला एवं उत्पादों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गौ...
मुख्यमंत्री धामी के अभिनंदन में उमड़ा जनसमर्थन, विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी के अभिनंदन में उमड़ा जनसमर्थन, विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं

Dehradun
मुख्यमंत्री धामी के अभिनंदन में उमड़ा जनसमर्थन, विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्य...
मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में रचा इतिहास

मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में रचा इतिहास

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में रचा इतिहास     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' जनसेवा शिविर में प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सुशासन का वास्तविक अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन है। उन्होंने कहा कि 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान ने शासन और जनता के ब...
मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के डिजिटल गवर्नेंस मिशन के तहत देहरादून में ई-ऑफिस व्यवस्था मजबूत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए टीम को दिए अहम निर्देश     जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के लगभग सभी शासकीय कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है तथा अधिकांश विभागों में पत्रावलियों का डिजिटल माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यों की ऑनलाइन...
धामी सरकार का बड़ा शिक्षा सुधार, मदरसा बोर्ड समाप्त और नई अल्पसंख्यक शिक्षा प्रणाली लागू

धामी सरकार का बड़ा शिक्षा सुधार, मदरसा बोर्ड समाप्त और नई अल्पसंख्यक शिक्षा प्रणाली लागू

Uncategorized
धामी सरकार का बड़ा शिक्षा सुधार, मदरसा बोर्ड समाप्त और नई अल्पसंख्यक शिक्षा प्रणाली लागू     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के रोजगार, वन संरक्षण तथा सुशासन को गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।   *पिथौरागढ़ में सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी* एआईसीटीई मानकों के अनुरूप पिथौरागढ़ के मढ़धुरा स्थित निर्माणाधीन नन्हीं परी सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के समुचित विकास के लिए कुल 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। इससे शैक्षणिक भवन, छात्रावास, फैकल्टी आवास, खेल परिसर, ऑडिटोरियम तथा...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेशकों की पहली पसंद, ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक परियोजनाएं धरातल पर

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेशकों की पहली पसंद, ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक परियोजनाएं धरातल पर

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बना निवेशकों की पहली पसंद, ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक परियोजनाएं धरातल पर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित 'उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा गया है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसलिए कॉरपोरेट समूहों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में, सीएसआर के तौर पर दिए गए योगदान का महत्व भी बढ़ जाता है। उन...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचा शासन-प्रशासन, जनता को घर के नजदीक मिली सरकारी सेवाएं

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचा शासन-प्रशासन, जनता को घर के नजदीक मिली सरकारी सेवाएं

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचा शासन-प्रशासन, जनता को घर के नजदीक मिली सरकारी सेवाएं       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' तथा 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविरों, जनसमस्या निवारण शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन ने गांव-गांव पहुंचकर आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया तथा प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की।     प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, स्वरोजगार, समाज कल्...
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष खटीमा-मझोला पीलीभीत रेलवे फाटक संख्या-18C को जनहित में दोबारा खोलने की मांग रखी

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष खटीमा-मझोला पीलीभीत रेलवे फाटक संख्या-18C को जनहित में दोबारा खोलने की मांग रखी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष खटीमा-मझोला पीलीभीत रेलवे फाटक संख्या-18C को जनहित में दोबारा खोलने की मांग रखी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व तथा जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख राज्यों में से एक है। चारधाम यात्रा, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों, योग एवं आध्यात्मिक पर्यटन तथा आगामी कुम्भ-2027 के आयोजन के दृष्ट...
मुख्यमंत्री धामी ने वित्तीय समावेशन मजबूत करने और प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने वित्तीय समावेशन मजबूत करने और प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने वित्तीय समावेशन मजबूत करने और प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैंकों से आम लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों तक ऋण की पहुंच आसान बनाने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने राज्य में ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी जनपदों में कम ऋण-जमा अनुपात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि इन जिलों में नियमित ...
भोजन नली के कैंसर पर वैज्ञानिक शोध से नई दिशा देगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

भोजन नली के कैंसर पर वैज्ञानिक शोध से नई दिशा देगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

Uncategorized
भोजन नली के कैंसर पर वैज्ञानिक शोध से नई दिशा देगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल   उत्तराखण्ड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन नली अर्थात् इसोफेगस के कैंसर से पीड़ित मरीज उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग में पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में दिखाई दे रहे रुझानों को वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग ने इस विषय पर व्यापक शोध शुरू करने का निर्णय लिया है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य यह जानना होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों में भोजन नली के कैंसर के पीछे तम्बाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन, अत्यधिक गर्म चाय, भोजन या अन्य पेय पदार्थों का नियमित सेवन, फल एवं सब्जियों की कमी, पोषण संबंधी असंतुलन, मोटापा, एसिड रिफ्लक्स, घरों के भीतर धुएं का संपर्क, पेयजल की गुणवत्ता, पर्यावरणीय परिस्थितियां तथा अन्य स्थानीय कारणों की क्या भूम...