Saturday, October 24News That Matters



ब्रेकिंग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दो बार CM रहे मोतीलाल वोरा का निधन, कल ही था 93वां जन्मदिन

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में आज निधन हो गया। वे 93 साल के थे। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे पहली बार साल 1985-1988 तक सीएम रहे थे और फिर 1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनका कल (20 दिसंबर) को जन्मदिन भी था।

मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को नागौर (तब जोधपुर रियासत) में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहनलाल वोरा और मां का नाम अंबा बाई था। उनका विवाह शांति देवी वोरा से हुआ था। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेटा अरुण वोरा दुर्ग से विधायक हैं और वे तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2000 से 2018 तक (18 साल) पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन से संबंधित योजनाओं पर तेजी से क्रियान्वयन के लिए सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जायेगा। जिसमें वित्त, आवास, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सबंधित विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *