Monday, July 13News That Matters

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मसूरी में गणेश जोशी ने गांधी चौक पर जनता और कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाया जोश और उत्साह का विशाल जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मसूरी में गणेश जोशी ने गांधी चौक पर जनता और कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाया जोश और उत्साह का विशाल जश्न

 

 

मसूरी, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि “जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौंडियाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। भेंटवार्ता के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *