Friday, November 13News That Matters



रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसमूह, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम ने दिया स्पष्ट संदेश – “समाज के लिए सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि और राष्ट्रभक्ति”

रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसमूह, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम ने दिया स्पष्ट संदेश – “समाज के लिए सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि और राष्ट्रभक्ति”

देहरादून, 21 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दून विहार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा श्रीदेव सुमन मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी खून जांच कराई और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनगिनत लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है, और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम उन्हीं की प्रेरणा का प्रतीक है। रक्तदान शिविर में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मंत्री जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, संजय नौटियाल, पार्षद नंदनी शर्मा, निरंजन डोभाल, भावना चौधरी, अरविंद डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *