Saturday, October 24News That Matters



देहरादून जिला प्रशासन ने कर डाला आखिरकार बेलगाम रोमियो लेन और सर्कल बार सीज 

 

 

 

देहरादून जिला प्रशासन ने कर डाला आखिरकार बेलगाम रोमियो लेन और सर्कल बार सीज

 

Oplus_131072

 

जिला प्रशासन देहरादून द्वारा राजपुर रोड अवस्थित रोमियो लेन बार एवं रेस्टोरेंट, सर्किल बार एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की करवाई की गई, जिनकी स्थानीय निवासियों द्वारा विभिन्न माध्यम से लंबे समय से शिकायतें की जा रही थी। रोमियो लेन बार पर प्रशासन की टीम लगभग 11ः45 बजे पहुंची जहां पर सौ से अधिक लोग उपस्थित थे जिनमें स्कूली छात्र/ छात्राएं अवयस्क नागरिक भी प्रतीत हो रहे थे। वही सर्किल रेस्टोरेंट में प्रशासन की टीम 12ः 58 बजे पहुंची वहां पर भी सो से अधिक महिला पुरुष शराब पीते पाए गए व डीजे का बज रहा था वही बार में डीजे संचालक तथा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यहां प्रतिदिन रात्रि एक से 2ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया किए जाते हैं। जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों बार रेस्टोरेंट को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है। तथा 13 फरवरी से 15 फरवरी तक की समस्त वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं

बता दे की इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी सहित प्रशासन के टीम उपस्थिति रही

यह भी पढ़ें -  EC ने साफ किया—SIR से जुड़े फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *