Sunday, October 25News That Matters



शतप्रतिशत फीस माफी करा डीएम ने रिहान की पढाई रखी पुनर्जीवित  

शतप्रतिशत फीस माफी करा डीएम ने रिहान की पढाई रखी पुनर्जीवित

 

 

 

 

बीते सप्ताह शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी दुखियारी मॉ गजाला जिनके पति की हाल ही में मृत्यु हुई है, डीएम सविन बंसल से मिलकर अपनी फरियाद लगाई बच्चें की स्कूल फीस न दे पाने से बेटे रिहान की पढाई बाधित होने की बात कहकर पढाई जारी रखने का अनुरोध किया था

 

जिलाधिकारी सविन बसंल ने संकटाग्रस्त रिहान की पढाई पुनर्जीवित रखने हेतु एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से अनुरोध किया जिसे मिशन द्वारा स्कूल के प्रधानाध्यापक को रिहान की शतप्रतिशत् फीस माफी का पत्र जारी कर दिया

 

विगत 25 जुलाई को रिहान की मा गजाला ने डीएम से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया रिहान के पिता की हॉल ही मृत्यु हो गई है। परिवार का आर्थिकी का कोई साधन नही है परिवार के भरणपोषण की जिम्मेदारी रिहान पर आ गई है, रिहान को शाम को कैमिस्ट की दुकान पर कार्य कर परिवार और अपनी पढाई का खर्चा उठाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन को रिहान की फीस माफी का अनुरोध किया। जिला प्रशासन के इस समय इस प्रकार के बहुत से प्रकरण आ रहे हैं, जिनमें बच्चों की फीस माफी या बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, विधवा महिला के रोजगार और आर्थिक सहायता से सम्बन्धित प्रकारण आते है जिस पर जिला प्रशासन त्वरित कार्यवाही कर रहा है। बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को रोजगार, आर्थिक सहायता, बुजुर्गो। को न्याय के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है जिससे जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढा है

यह भी पढ़ें -  वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत: डीएम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *