Saturday, October 24News That Matters



02 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का कृषि मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

02 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का कृषि मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून, 01 अगस्त। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल का दौरा कर आगामी 02 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित बनोली गांव से इस किस्त का वितरण करेंगे, जिसे देशभर में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

 

कृषि मंत्री ने बताया कि देहरादून के गढ़ी कैंट में स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर एवं कृषि विज्ञान केंद्रों सहित केंद्रीय कृषि संस्थानों में भी यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों को टू-वे वीडियो कनेक्शन से जोड़ा जाएगा, जिससे किसान सीधे प्रधानमंत्री से संवाद भी कर सकेंगे।

 

मंत्री जोशी ने प्रदेश के किसानों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

 

इस अवसर पर अपर निदेशक कृषि परमाराम सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं पार्टी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी की टनकपुर यात्रा राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी और नशा मुक्त भारत के संदेश के रूप में रही ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *