Saturday, October 24News That Matters



नव नियुक्त उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा का उत्तरी प्रभाग में हुआ भव्य अभिनन्दन

नव नियुक्त उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा का उत्तरी प्रभाग में हुआ भव्य अभिनन्दन

देहरादून। सिविल डिपफेंस उत्तरी प्रभाग की बैठक आयोजित हुई । बैठक में उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा संगठन श्यामेन्द्र कुमार साहू की नियुक्ति पर सभी वार्डनोें द्वारा उनका हार्दिक अभिनन्दन किया गया। प्रभागीय वार्डन डॉ. विश्व रमन द्वारा सभी वार्डनों का परिचय नवनियुक्त उपनियंत्रक से कराया गया।

नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक राजपुर रोड़ स्थित भारत फर्नीचर प्रतिष्ठान में आहूत की गयी जिसमें उपनियंत्रक का सभी वार्डनों द्वारा अभिनन्दन किया गया व उपनियंत्रक द्वारा वरिष्ठ वार्डनों की पदोन्नति पत्र आवंटित किये गये। सभी से अपेक्षा की गयी कि सभी नवनियुक्त वार्डन अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भलीभांति करेंगे। उनके द्वारा सिविल डिफेंस के अभी तक हुए कार्यों पर जानकारी ली गयी व आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें क्रियान्वित करने पर चर्चा की गयी।

नवनियुक्त वार्डनों में नीरज उनियाल, डा. राखी उपाध्याय, महेश चन्द्र गुप्ता, घटना नियंत्रक अधिकारी (ICU), बीना उपाध्याय, पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-9, सर्वेश कुमार, पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-5, डॉ. नयना श्रीवास्तव, पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-11, संजय मल्ल, आरक्षित पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-2, शारदा गुप्ता, आरक्षित पोस्ट वार्डन, रईस पफातिमा, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-6, पंकज जोशी, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-1, हरीश पन्त, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-7, रीना वर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-11, उमेश डोभाल, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-3, प्रदीप शर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-2 थे।

बैठक में सहायक उपनियंत्रक रमेश चन्द्र शर्मा, प्रभागीय वार्डन डॉ. विश्व रमन सहित कई पोस्टों के वार्डन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:कांग्रेस की 60 से अधिक टिकट फाइनल, आज हो सकती है घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *