Thursday, October 22News That Matters



उत्तराखंड:कांग्रेस की 60 से अधिक टिकट फाइनल, आज हो सकती है घोषणा

उत्तराखंड कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज इनकी घोषणा होगी जबकि कई दौर के मंथन के बाद भी कांग्रेस की पांच से सात सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

 

प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। कांग्रेस की ओर से दिसंबर तक पहली सूची जारी करने का दावा किया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से बताया गया था कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

 

बताया जा रहा है कि अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर सहमति बन चुकी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर गठित स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अधिकतर सीटों पर सहमति बन चुकी है। पांच सात सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  उधमसिंह नगर में दर्दनाक सड़क हादसा; एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *