Saturday, September 5News That Matters


मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा के बाद ये सभी महत्तवपूर्ण घोषणाएं की जिनमे जहां जलभराव हुआ है या बाढ आई उस क्षेत्र को आपदा क्षेत्र घोषित किया

मुख्यमंत्री  धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा के बाद ये सभी महत्तवपूर्ण घोषणाएं की जिनमे  जहां जलभराव हुआ है या बाढ  आई उस क्षेत्र को आपदा क्षेत्र  घोषित किया 

 मुख्यमंत्री धामी की घोषणा : आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी तीन माह तक विद्युत, जल, अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखा जायेगा

 मुख्यमंत्री धामी ने कहा  आपदा की पुनरावृत्ति रोकने एवं बचाव के लिए बाढ़ प्रबन्धन योजना पर कार्य किया जायेगा  जिसमे छोटे पुलियों का निर्माण कराया जाना  भी सम्मिलित है

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद हरिद्वार में जिन-जिन क्षेत्रों में भी विगत दिनों में भारी वर्षा से जलभराव हुआ है या बाढ़ आयी है, को आपदा क्षेत्र घोषित किया जायेगा 

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी तीन माह तक विद्युत, जल, अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखा जायेगा 

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सघनता से तीव्रता से व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि का वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा 

भविष्य में इस प्रकार की आपदा की पुनरावृत्ति रोकने एवं बचाव के लिए बाढ़ प्रबन्धन योजना पर कार्य किया जायेगा। जिसमें जल निकासी की व्यापक योजना तैयार कर कार्य कराना जाना एवं आवश्यकतानुसार छोटे पुलियों का निर्माण कराया जाना सम्मिलित है।

भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों के चैनेलाईज कराने का कार्य कराये जाने के कदम उठाये जायेंगे।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी बाढ़ राहत केन्द्रों का निर्माण कराया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें -  जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 100 एल.पी.एम हुआ..मुख्य सचिव ने जोशीमठ में तैनात तकनीकी संस्थानों के निदेशकों व वैज्ञानिकों को तत्काल अध्ययन कर समयबद्ध रिपोर्ट देने का आग्रह किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *