Friday, October 23News That Matters



बड़ी खबर:- अब सीएम तीरथ सिंह के लिए ये विधायक अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार , अभी तक तीन विधायक कर चुके पेशकश

बड़ी खबर:- अब सीएम तीरथ सिंह के लिए ये विधायक अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार , अभी तक तीन विधायक कर चुके पेशकश

 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अपनी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश करने वालों में एक नाम विधायक राम सिंह कैड़ा का भी जुड़ गया है। कैड़ा ने मुख्यमंत्री को अपनी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है। कैड़ा भीमताल से विधायक हैं और 2017 में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे। तब भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे।बकौल कैड़ा, मेरी इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। मैं उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री भीमताल से चुनाव लड़ेंगे तो ओखलकांड, धारी, रामगढ़ व भीमताल क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी। कैड़ा से पूर्व भाजपा के दो और विधायक भी मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं।सबसे पहले बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे अपनी सीट पर चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। उनके बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी मुख्यमंत्री को अपनी सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। डॉ. रावत कोटद्वार से विधायक हैं और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं

यह भी पढ़ें -  उतराखंड. समुदायिक भवन गुनियाल गांव में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।*मुख्यमंत्री ने गुनियाल गांव पंपिग पेयजल योजना तथा चन्द्रोटी में मिनी ट्यूबवेल लगाये जाने की घोषणा की।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *