Saturday, October 24News That Matters



विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम चोपड़ा में बांकेश्वर महादेव मन्दिर में ब्लॉक प्रमुख राणा दम्पति ने की पूजा अर्चना

विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम चोपड़ा में बांकेश्वर महादेव मन्दिर में ब्लॉक प्रमुख राणा दम्पति ने की पूजा अर्चना

विकासखण्ड कल्जीखाल के चोपड़ा गांव बांकेश्वर मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम में विकासखण्ड प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा एवं द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने अपने पैतृक गांव चोपड़ा में 3 दिवसीय पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। चोपड़ा पहुँचन पर राणा दम्पति का ग्राम वासियों ने ढोल दमाउ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्राम वासियों एवं प्रवासियों द्वारा नये मन्दिर का निर्माण किया गया जिसमें बांकेश्वर महादेव की मूर्ति प्रतिस्थापित की जायेंगी। राणा दम्पति द्वारा मन्दिर में पूजा अर्चना कर सभी भग्तों के मंगलमय भविष्य की कामना की, भगवान बांकेेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया भगवान बांकेश्वर महादेव सभी की मनोकामनांए पूर्ण करे। प्रवासी एवं गांव की दिशा ध्याणियां इस कार्यक्रम में शामिल होने गांव आ रखी है जिससे गांव का माहौल खुशनुमा हो रखा है। इस अवसर पर भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है रात में जागरण किया गया एवं ढोल दमाउ की थाप पर पांडव नृत्य किया गया। प्रमुख द्वारीखाल ने कहा कि बहुत वर्षो बाद गांव में ऐसी रौनक देखने को मिली है हमे अपने देवी देवताओं का नितस्मरण करना चाहिए तभी गांवो में खुशहाली रहेगी।

इस अवसर पर गांव के कुल पुरोहित महेशानंद जुयाल, सुदर्शन जुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान सते सिंह पटवाल, प्रधान विद्यादत्त, भगवान सिंह पटवाल, नैन सिंह पटवाल, पूर्व प्रधान डल ग्वाड़ी केशर सिंह, ढोल वादक नरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान बिलखेत केशवानंद आर्य, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कल्जीखाल महेन्द्र सिंह मवाड़ा एवं बड़ी संख्या में प्रवासी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें -  मंत्री बोले केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी की जाएगी सुनिश्चित.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *