Friday, October 2News That Matters


उत्तराखंड में राजनीति जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कल उत्तराखंड दौरा कार्यकर्ता जुटे तैयारी में

।   उत्तराखंड में राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को रामनगर से युवा संवाद कार्यक्रम का बिगुल बजा दिया है। कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। वरिष्ठ नेता कोठियाल ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।

काशीपुर रोड स्थित रिजॉर्ट में युवा संवाद कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तराखंड की अनदेखी की है। प्रदेश से पलायन रोकने के लिए रोजगार के साधन बढ़ाने होंगे, तभी इस पर अंकुश लग सकता है। पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चुनाव के करीब आते ही प्रदेश सरकार 20 हजार पदों पर नौकरी देने की बात कह रही है। यह फैसला तीन साल पहले लिया गया होता तो कई युवा अब तक नियुक्ति पा लेते। स्वास्थ्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक से लोगों को काफी राहत मिली है। विद्यालयों की दशा और दिशा बदलने से शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड का विकास भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  किसानों के सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र का सशक्तिकरण अधूरा है : धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *