Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड:सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखाें लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, महिला समेत तीन की तलाश

उत्तराखंड:सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखाें लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, महिला समेत तीन की तलाश

खबर हरिद्वार जिले से

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। वह कई छावनियों में भटकता रहा। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

 

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरडी निवासी संजय सैनी के पुत्र के साथ करीब एक साल पहले धोखाधड़ी की गई। शामली जनपद के रहने वाले दंपति उनके संपर्क में आए। उन्हें हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने उनसे मिलाया था। अपनी पहुंच की बात कहते हुए उनके पुत्र को सेना में भर्ती कराने की बात कही।

पीड़ित का कहना है कि वह उनकी बातों में आ गया तथा उसने अपने पुत्र गौरव सैनी को सेना में भर्ती कराने के नाम पर आरोपियों को डेढ़ लाख लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कुछ कागजी खानापूर्ति कराई। इससे यकीन हो गया कि वह सेना में भर्ती होने जा रहा है

कुछ दिन बाद उसने बेटे को मेडिकल के लिए दिल्ली बुलाया और 50 हजार रुपये वहां भी लिए, लेकिन दिल्ली में कोई मेडिकल नहीं कराया। इस बीच उसने एक लाख रुपये और लिए और बेटे को गुजरात में बुलाकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।

यहां उसने अपनी पत्नी और एक युवक से मुलाकात कराई। उनका बेटा एक माह तक गुजरात में रहा, लेकिन कोई ज्वाइनिंग नहीं हुई। बेटे ने जांच की तो पता चला कि उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया है। उनके बेटे ने अपनी रकम वापस करने की बात कही तो उक्त युवक ने धमकी देकर भगा दिया। उनका बेटा घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू पुंडीर, उसकी पत्नी वर्षा मलिक निवासी शामली और अनिरुद्ध निवासी कनखल, हरिद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” आज उत्तराखंड में विश्वास, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन का प्रतीक बन चुका है : मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *